फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sunny in the morning, pleasant weather with drizzle in the afternoon

Bareilly News: सुबह धूप, दोपहर में रिमझिम बारिश से सुहाना हुआ मौसम

Tue, 02 Jul 2024 07:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 07:01 AM IST
विज्ञापन
Sunny in the morning, pleasant weather with drizzle in the afternoon
बरेली। सोमवार को मौसम के तेवर दिन में कई बार बदले। सुबह धूप फिर बादल और फिर हल्की बारिश होने से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में 32.2 मिमी बारिश हुई है। करीब सप्ताह भर अनुकूल माहौल बनने पर हल्की, मध्यम बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

रविवार सुबह मौसम साफ रहा। धूप निकली तो लोग उमस से बेहाल होने लगे। सुबह दस बजे बादल घिरने लगे। 12 बजे हल्की बारिश शहर के कुछ स्थानों पर हुई। फिर आसमान साफ हुआ और धूप निकली। दोपहर दो बजे फिर घने बादल मंडराए और जगह-जगह रिमझिम जारी रही। शाम को हल्के, घने बादल मंडराए पर बारिश के आसार नहीं बने।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे पारा में गिरावट होगी। जिन इलाकों में उच्च वायुदाब का क्षेत्र होगा, वहां धूप निकलेगी। उमस भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर के अलनीनो की परिस्थितियों में बदलाव से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ी है। बारिश जारी रहने का अनुमान है। सोमवार को पारा अधिकतम 34.1 डिग्री और न्यूनतम 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed