फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sunni Deoband face to face for offering Namaz Said not offer Namaz properly no one will be able to offer Namaz

सुन्नी-देवबंदी आमने सामने: बोले- नमाज सही से नहीं पढ़ोगे तो किसी की नमाज नहीं हो पाएगी, देर रात पहुंचे लोगों ने घेरा

Sat, 30 Apr 2022 02:17 PM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: सुशील कुमार Updated Sat, 30 Apr 2022 02:17 PM IST
सार

फाईक एन्क्लेव में मजार से करीब 150 मीटर आगे बनी नई मस्जिद आसिफा जमाल के इमाम वसीम हैं। लोगों के मुताबिक देवबंद मसलक का एक आदिल नाम का युवक पिछले चार साल से मस्जिद में नमाज पढ़ रहा था। क

विज्ञापन
Sunni Deoband face to face for offering Namaz Said not offer Namaz properly no one will be able to offer Namaz
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नमाज पढ़ने को लेकर फाईक एन्क्लेव में सुन्नी-देवबंद मसलक के लोग आमने सामने आ गए। सुन्नी इमाम का आरोप है कि अचानक लोगों ने आकर देर रात 11 बजे उनको घेरकर हमला कर दिया। वहीं, किसी ने इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया।

विज्ञापन


फाईक एन्क्लेव में मजार से करीब 150 मीटर आगे बनी नई मस्जिद आसिफा जमाल के  इमाम वसीम हैं। लोगों के मुताबिक देवबंद मसलक का एक आदिल नाम का युवक पिछले चार साल से मस्जिद में नमाज पढ़ रहा था। कई बार मस्जिद के इमाम ने उसे सही से नमाज अदा करने को समझाया। बताते हैं कि शुक्रवार को जब आदिल ने मस्जिद में नमाज पढ़ी तो लोगों ने उसे समझाते हुए कहा कि अगर नमाज सही से नहीं पढ़ोगे तो किसी की नमाज नहीं हो पाएगी। वहीं, नमाज के बाद आदिल को इमाम ने भी समझाया था। आरोप है कि रात करीब 11 बजे आदिल के पक्ष से देवबंद समाज के तीन चार लोग मस्जिद में घुस आए।
विज्ञापन


इमाम वसीम से अभद्रता करने लगे। इसके बाद आस पास के लोगों को जानकारी हुई तो वह जमा हो गए और उन्हें देख सभी ने मस्जिद खाली कर दी। इसके बाद हंगामा हुआ और कुछ देर बाद सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मस्जिद में ऐलान होते ही दहशत का माहौल
सुन्नी और देवबंद दोनों ही अलग-अलग मसलक हैं। एन्क्लेव की मस्जिद से अचानक एलान हुआ कि देवबंदियों ने इमाम साहब को घेर लिया है। जिसके बाद आस-पास के लोग जमा हो गए। देवबंद समाज का नाम सामने आते ही कॉलोनी वासियों में दहशत का माहौल पैदा हो गया और दो समुदाय आमने सामने आ गए। थाना बारादरी के इंस्पेक्टर नीरज मलिक का कहना है कि सुन्नी-देवबंद के बीच झगड़े का मामला सामने आया था। सूचना पर मौके पर पुलिस को भेजा गया है। माहौल शांत हो गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed