{"_id":"69d80c458fcd4aa3310e0007","slug":"sun-warriors-set-a-massive-target-of-206-runs-for-mission-11-bareilly-news-c-4-bly1053-861175-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सन वॉरियर्स ने मिशन 11 को दिया 206 रनों का विशाल लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सन वॉरियर्स ने मिशन 11 को दिया 206 रनों का विशाल लक्ष्य
Fri, 10 Apr 2026 01:59 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
बरेली। निशांत पटेल स्पोर्ट्स हब के खेल मैदान पर आयोजित जीपी कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग में बेहद रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं। इस मैच में कप्तान कपिल पांडेय की अगुवाई वाली सन वॉरियर्स ने विपक्षी टीम मिशन 11 के सामने जीत के लिए 206 रनों का भारी-भरकम लक्ष्य रखा।
मैच की शुरुआत मिशन वॉरियर्स की ओेर से टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले के साथ हुई। उन्होंने सन वॉरियर्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया, लेकिन सन वॉरियर्स के बल्लेबाजों ने इस फैसले को गलत साबित कर दिया। निर्धारित 20 ओवरों के खेल में सन वॉरियर्स ने शानदार तालमेल दिखाते हुए छह विकेट खोकर 205 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से शादाब अंसारी ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 64 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जबकि दीपक ने 36 रनों का महत्वपूर्ण योगदान देकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
अंपायर पिंटू चौधरी और मदन लाल ने बखूबी निभाई। कपिल पांडे के नेतृत्व में सन वॉरियर्स के इस बेहतरीन प्रदर्शन ने टूर्नामेंट में अन्य टीमों के लिए कड़ी चुनौती पेश कर दी है। वहीं देर रात तक मुकाबला चलने के कारण जीत और हार का फैसला शुक्रवार को किया जाएगा।