{"_id":"67f6e428da274320390eb9de","slug":"summer-special-trains-between-bathinda-varanasi-lucknow-chandigarh-bareilly-news-c-4-lko1064-615484-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बठिंडा-वाराणसी, लखनऊ-चंडीगढ़ के बीच ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बठिंडा-वाराणसी, लखनऊ-चंडीगढ़ के बीच ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें
विज्ञापन
बरेली। रेलवे बठिंडा-वाराणसी, लखनऊ-चंडीगढ़ के बीच ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। मंगलवार को 16 ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों की सूची जारी करने के बाद बुधवार को चार और विशेष ट्रेनों की सूची जारी की गई है। इसके अलावा छह ट्रेनों में स्लीपर श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। इससे गर्मियों में यात्रियों को आसानी से कन्फर्म टिकट मिल सकेगा। हालांकि, यात्रियों को विशेष ट्रेनों में यात्रा के लिए ज्यादा किराया देना होगा।
- 04518 बठिंडा-वाराणसी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 21 अप्रैल से 11 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को बठिंडा से रात 8:50 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 7:15 बजे बरेली आएगी और शाम 5:30 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में 04517 वाराणसी-बठिंडा ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 22 अप्रैल से 12 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार और रविवार को वाराणसी से रात 8:40 बजे चलने के बाद अगले दिन तड़के 5:36 बजे बरेली आएगी और शाम पांच बजे बठिंडा पहुंचेगी।
- 04209 लखनऊ-चंडीगढ़ ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 21 अप्रैल से नौ जुलाई तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को लखनऊ से रात 8:45 बजे चलने के बाद रात 12:30 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 7:55 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में 04210 चंडीगढ़-लखनऊ ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 22 अप्रैल से 10 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को चंडीगढ़ से सुबह 10:20 बजे चलने के बाद शाम 4:58 बजे बरेली आएगी और रात 9:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
-- -- --
इन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच
14207 पद्मावत एक्सप्रेस में 20 अप्रैल से नौ जुलाई व 14208 पद्मावत एक्सप्रेस में 23 अप्रैल से 12 जुलाई तक स्लीपर श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। 14205 अयोध्या कैंट-दिल्ली अयोध्या एक्सप्रेस में 22 अप्रैल से 11 जुलाई तक व 14206 दिल्ली-अयोध्या कैंट अयोध्या एक्सप्रेस में 21 अप्रैल से 10 जुलाई तक स्लीपर श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। इसके अलावा 14308-07 प्रयागराज संगम-बरेली- प्रयागराज संगम एक्सप्रेस में 22 अप्रैल से 10 जुलाई तक स्लीपर श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।