फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Summer special made five, Amarnath Express wait for seven hours

Bareilly News: समर स्पेशल ने पांच, अमरनाथ एक्सप्रेस ने कराया सात घंटे इंतजार

Sat, 03 Jun 2023 02:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 03 Jun 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
Summer special made five, Amarnath Express wait for seven hours
बरेली। भीड़ के बीच यात्रा करने से पहले यात्रियों को ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है। गुवाहटी से जम्मूतवी के बीच चलने वाली 15653 अमरनाथ एक्सप्रेस के बरेली आने का समय रात 11:23 बजे है। यह ट्रेन करीब सात घंटे की देरी से शुक्रवार सुबह 6:45 बजे बरेली आई। डिब्रूगढ़ से जम्मूतवी के बीच चलाई जा रही 05951 समर स्पेशल का बरेली आने का समय सुबह 7:20 बजे है। यह ट्रेन पांच घंटे की देरी से दोपहर 12:36 बजे बरेली आई। इसके अलावा 22353 पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, 12372 बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस, 15274 आनंद विहार- रक्सौल, 14512 सहारनपुर-प्रयागराज, 12370 देहरादून-हावड़ा, 12204 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस ने भी यात्रियों ने एक से तीन घंटे तक इंतजार कराया।
विज्ञापन

बरेली। रेलवे दो जोड़ी और समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा, लेकिन बरेली के लोगों को इनका लाभ नहीं मिलेगा। 05537/38 दरभंगा-अजमेर-दरभंगा 29 जून तक प्रत्येक बुधवार और बृहस्पतिवार को संचालित होगी। यह ट्रेन सीतापुर से शाहजहांपुर आएगी और बरेली कैंट से रामगंगा होते हुए मथुरा की ओर चली जाएगी। 05267/68 जयनगर-अमृतसर-जयनगर का संचालन दो जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को किया जाएगा। यह ट्रेन सीतापुर से शाहजहांपुर, बरेली कैंट से रामगंगा होते हुए वाया चंदौसी मुरादाबाद की ओर चली जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed