फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sugarcane found 70 kg less in weight, weight and measurement inspector said ok

Bareilly News: तौल में 70 किलो कम मिला गन्ना, बाट-मांप निरीक्षक ने बताया ठीक

Sun, 21 Dec 2025 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane found 70 kg less in weight, weight and measurement inspector said ok
बहेड़ी। गन्ना खरीद केंद्र पर प्रदर्शन करते किसान। फोटो स्रोत संवाद।
गन्ना खरीद केंद्र चंद्रपुर चुबकिया का मामला, किसानों ने प्रदर्शन कर डीएम को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

बहेड़ी। पीलीभीत शुगर मिल के गन्ना खरीद केंद्र चंद्रपुर चुबकिया में घटतौली करने का आरोप लगाते हुए खरीद केंद्र के बाहर किसानों ने प्रदर्शन कर शनिवार को ज्ञापन डीएम को भेजा है।
किसानों ने भेजे शिकायतीपत्र में बताया कि उन्होंने यहां गन्ने की घटतौली को लेकर जिला गन्ना अधिकारी से शिकायत की थी। जिला गन्ना अधिकारी के निर्देश पर बांट-मांप निरीक्षक ने खरीद केंद्र पर जाकर जांच की। जांच के दौरान गन्ना खरीद केंद्र की तौल और धर्मकांटे की तौल में 70 किलो का अंतर आया। लेकिन, निरीक्षक ने केवल 15 किलो का अंतर बताकर निरीक्षण फाइल में खरीद केंद्र के कांटे को ठीक बताया। धर्मकांटे पर कार्रवाई की बात कही है। इसको लेकर किसानों ने जब प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

निरीक्षक ने कहा कि इस पर सोना नहीं तौला जा रहा है। गन्ने की तौल होती है। गन्ने की तौल में इतना चलता है। इस पर किसानों ने खरीद केंद्र पर प्रदर्शन करते हुए डीएम को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने बांट-मांप निरीक्षक पर कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में भूपेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, हेमंत सिंह, मुकुल सिंह, तेजपाल सिंह, आकाश सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
किसानों से शिकायतीपत्र मिला है। इस मामले में दोबारा जांच कराई जाएगी।
-इशिता किशोर, एसडीएम, बहेड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed