फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sugar mills pressed 285 crores of farmers, department sent notice

Bareilly News: चीनी मिलों ने किसानों के 285 करोड़ दबाए, विभाग ने भेजा नोटिस

Tue, 25 Jul 2023 03:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 03:05 AM IST
विज्ञापन
Sugar mills pressed 285 crores of farmers, department sent notice
बरेली। बहेड़ी, नवाबगंज, शाहबाद, बरखेड़ा स्थित चार चीनी मिलों ने किसानों का 284.77 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया है। गन्ना समिति से लेकर जिला गन्ना अधिकारी और जिलाधिकारी के दफ्तर तक किसान पहुंचते हैं। किसान दिवस में भी अपनी आवाज उठाते हैं। भुगतान मांगते हैं तो बदले में आश्वासन मिलता है। भुगतान पाने का इंतजार बढ़ता जा रहा है। किसान क्रेडिट कार्ड के ऋण का भुगतान किसान नहीं कर पा रहे हैं। ब्याज का बोझ उन पर बढ़ रहा है।
विज्ञापन

जिले के कई गांवों के किसानों के लिए दूसरे जिले की चीनी मिलें गन्ना आपूर्ति के लिए आवंटित हैं। पीलीभीत में बरखेड़ा और रामपुर जिले के शाहबाद में स्थित चीनी मिल को 2022-23 में गन्ना भेजा गया था। उत्तर प्रदेश पूर्ति एवं विनियमन अधिनियम के मुताबिक, चीनी मिलों को पेराई बंदी के 15 दिन के भीतर गन्ना मूल्य का भुगतान कर देना चाहिए। अप्रैल 2023 में चारों चीनी मिलों का पेराई सत्र समाप्त हो चुका है लेकिन भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह का कहना है कि मिलों पर दबाव बनाया गया है। नोटिस जारी करके कहा गया है कि ब्याज के साथ भुगतान वसूला जाएगा। अगर और देरी करेंगे तो विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


चीनी मिल बकाया, भुगतान हुआ

बहेड़ी 175.13 56.46 प्रतिशत
नवाबगंज 65 55.55 प्रतिशत

बरखेड़ा 43.65 28.03 प्रतिशत
शाहबाद 1 89.63 प्रतिशत
कुल बकाया 284.77 करोड़

उधार लेकर कराया इलाज
बहेड़ी स्थित यूनियन बैंक से तीन लाख रुपये का कर्ज लिया है। कर्ज जमा करने के लिए चीनी मिल से भुगतान मिलने की उम्मीद थी लेकिन निराशा हाथ लगी। ब्याज का बोझ बढ़ रहा है। उधार लेकर इलाज कराया है। मिल वाले बकाया पर न ब्याज दे रहे हैं न ही मूल धन। आखिर कितने दिन इंतजार किया जाए। - तेजपाल सिंह, टीयूली निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक में बढ़ रहा है ब्याज

चीनी मिल पर छह लाख रुपये बकाया है। नैनीताल बैंक बहेड़ी से पांच लाख रुपये ऋण लिया है। बकाया पर कुछ नहीं मिल रहा है। दूसरी ओर बैंक में ब्याज बढ़ रहा है। अफसर भुगतान नहीं दिला पा रहे हैं।
महीपाल सिंह, रंपुरा निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed