{"_id":"dc7ffded6c250190f5f8a96b0e51092c","slug":"sugar-mil-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केसर चीनी मिल का एक गोदाम सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केसर चीनी मिल का एक गोदाम सील
बहेड़ी/बरेली
Updated Sun, 01 Feb 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील प्रशासन की ओर से आरसी जारी करने के बाद भी केसर चीनी मिल ने संग्रह कर अदा नहीं किया है। डीएम के आदेश पर एसडीएम व तहसीलदार ने मिल के सात नंबर चीनी गोदाम को सील कर दिया है।
दरअसल केसर चीनी मिल पर किसानों का पिछले सत्र का करीब 80 करोड़ रुपये का बकाया निकल रहा था। डीएम और केन कमिश्नर के आदेश के बाद मिल के खिलाफ आरसी काटे जाने की कार्रवाई की गई थी। चीनी मिल ने किसानों का पिछले सत्र का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान तो अदा कर दिया, लेकिन मिल ने इसके सापेक्ष लगने वाले दस प्रतिशत के संग्रह कर को अदा नहीं किया। यह करीब आठ करोड़ के आस पास है। शनिवार को एसडीएम रामेश्वर नाथ तिवारी और तहसीलदार एके उपाध्याय दलबल के साथ केसर चीनी मिल पहुंचे। उन्हें जबाव देने मिल की ओर से कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। इस पर एसडीएम रामेश्वर नाथ तिवारी ने गोदाम सील करवा दिया। उन्होंने कहा, जब तक मिल सग्रंह कर अदा नहीं कर देती गोदाम सील रहेगा।