फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   sucit

जेब में ट्रांसफर लेटर रख बंद कमरे में फंदे पर लटका टीचर

Sun, 25 Jan 2015 01:38 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 25 Jan 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
sucit
मीरगंज ब्लाक से रामनगर ब्लाक में तबादला होने पर टेंशन में आए सहायक अध्यापक ने कमरा अंदर से बंद कर फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। ससुर के दरवाजा खटखटाने पर किवाड़ नहीं खुली तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

सीबीगंज के गांव ट्यूलिया निवासी नत्थू लाल गंगवार इज्जनगर रेलवे मंडल में फिटर पद पर कार्यरत हैं। नत्थू लाल का 34 वर्षीय पुत्र महेंद्र पाल शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक था। वह मीरगंज के सैजना प्राइमरी स्कूल में तैनात था। उसकी ससुराल राजेंद्र नगर स्थित बांके बिहारी मंदिर के पास है। यहां उसकी पत्नी अर्चना पुत्री प्रज्ञा और बेटे अनिकेत की पढ़ाई के सिलसिले में रहती हैं। महेंद्र मीरगंज में किराए पर रहता था और राजेंद्रनगर भी आता-जाता रहता था। हाल ही में उसका रामनगर ब्लाक के पंथा प्राइमरी स्कूल में प्रधानाध्यापक पद पर तबादला किया गया। बीस जनवरी को तबादला आदेश देकर पंद्रह दिन के अंदर महेंद्र को पंथा प्राइमरी स्कूल में ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए थे। घरवालों के अनुसार तबादला होने के बाद महेंद्र तनाव में आ गया।
विज्ञापन

शनिवार को महेंद्र अपनी ससुराल आया और पत्नी अर्चना को पिता नत्थू लाल के साथ मीरगंज वाले कमरे का सामान खाली करने के लिए भेज दिया। अर्चना अपने बच्चों को भी साथ ले गई। महेंद्र अपनी ससुराल के नीचे कमरे में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर कुंडे से मफलर का फंदा बांधकर उस पर लटक गया। ऊपर मंजिल पर रह रहे महेंद्र के बुजुर्ग ससुर वीरेंद्र गंगवार दोपहर तीन बजे नीचे उतर करकर आए और दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला। उन्होंने सूचना नत्थू लाल को दी और पुलिस को भी बुलाया। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नत्थू लाल ने बताया कि रामनगर ब्लाक में ट्रांसफर होने पर महेंद्र तनाव में आ गया था, इसी वजह से उसने फांसी के फंदे पर झूलकर खुदकुशी कर ली। महेंद्र की जेब से ट्रांसफर लेटर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed