फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Firing amidst a dispute involving Ramlila Fair Committee Amariya shaken as three people die and two are injur

पीलीभीत: रामलीला मेला कमेटी के विवाद में फायरिंग, तीन लोगों की मौत से दहला अमरिया, दो घायल; कस्बे में तनाव

Mon, 12 Oct 2026 11:48 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, अमरिया, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरिया, पीलीभीत Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 12 Oct 2026 11:48 PM IST
सार

सिर में गोली लगने से 14 वर्षीय कुनाल श्रीवास्तव और कंधे में गोली लगने से अंकित गुप्ता (29) की मौत हो गई। अंकित के भाई मोहित को गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया था। रस्ते में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। एसपी व एएसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया।

विज्ञापन
Firing amidst a dispute involving Ramlila Fair Committee Amariya shaken as three people die and two are injur
मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के अमरिया कस्बे में रामलीला मेला कमेटी के विवाद में सोमवार रात दो पक्ष आमने-सामने आ गए। रात करीब 9:30 बजे कहासुनी के बाद एक पक्ष की ओर से रायफल से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इसमें चार लोग गोली लगने से घायल हो गए। सिर में गोली लगने से 14 वर्षीय कुनाल श्रीवास्तव और कंधे में गोली लगने से अंकित गुप्ता (29) की मौत हो गई। अंकित के भाई मोहित को गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया था। रस्ते में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। एसपी व एएसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया।

विज्ञापन



अमरिया कस्बा निवासी नरेश गुप्ता और कौशल गुप्ता के पक्ष के बीच रामलीला मेला कमेटी को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार रात दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कौशल गुप्ता के पक्ष की ओर से रायफल से फायरिंग शुरू कर दी गई। फायरिंग में नरेश गुप्ता के पुत्र अंकित गुप्ता (29), उनके बड़े पुत्र मोहित गुप्ता (31), प्रदीप गुप्ता के पुत्र रोष गुप्ता (22) और गुड्डू श्रीवास्तव के पुत्र कुनाल श्रीवास्तव (14) को गोली लग गई। घटना के समय कुनाल वहां टहल रहा था। इस दौरान वह भी गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां कुनाल और अंकित को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि मोहित गुप्ता को बरेली में मृत घोषित किया गया। घटना के बाद कस्बे में तनाव का माहौल बन गया। जिला अस्पताल में भी भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एएसपी हिमांशु गौरव ने बताया कि घटना के बाद मौके पर पहुंचे हैं। दो लोगों की मौत की हुई है। घटना के कारण का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंचे एसपी 

एसपी सुकीर्ति माधव मिश्रा ने बताया कि शाम लगभग 9:30 बजे पुलिस को अमरिया कस्बे में दो गुटों के बीच झड़प की सूचना मिली, जिसमें एक पक्ष की ओर से गोलीबारी भी हुई। इस घटना में अंकित गुप्ता, मोहित गुप्ता और कुणाल श्रीवास्तव की मौत की पुष्टि हुई है। मुख्य आरोपी कौशल गुप्ता को पुलिस ने तुरंत हिरासत में ले लिया है। दो अन्य आरोपियों, हर्षित गुप्ता और संतोष गुप्ता, को भी हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा, पुलिस ने आरोपी संतोष गुप्ता के नाम पर रजिस्टर्ड एक लाइसेंसी राइफल, एक अवैध देसी पिस्तौल और कुछ लकड़ी के डंडे बरामद किए हैं। मैंने और अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और वैज्ञानिक जांच के लिए टीमें मौजूद हैं, सभी ज़रूरी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। 






 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed