फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Success built from mud, now distributing employment

Bareilly News: मिट्टी से गढ़ी कामयाबी, अब बांट रहीं रोजगार

Sat, 21 Oct 2023 01:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 21 Oct 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Success built from mud, now distributing employment
बरेली। हम मिट्टी से जुड़े लोग हैं। यह मिट्टी ही हमारा पालन-पोषण करती है। हमें रोजगार भी इसी ने दिया है। यह कहना है कि बिथरी चैनपुर के सैदपुर ग्राम पंचायत की आरती का। आरती के यहां काफी समय से मिट्टी का काम होता है। उन्होंने इसे विस्तार दिया। अन्य महिलाओं की मदद से मिट्टी के दीपक, कुल्हड़, मटके, सुराही, गमले व मूर्तियां आदि बनाती हैं। आस-पास के गांवों और शहर में उनकी बनाई वस्तुओं की अच्छी मांग है। परिवार के पुरुष भी इस काम में उनका सहयोग करते हैं। अपने इसी काम की बदौलत वह क्षेत्र में अलग पहचान बना चुकी हैं। आस-पास की अन्य महिलाओं को भी काम से जोड़कर उनको रोजगार मुहैया करा रही हैं।
विज्ञापन



ऐसे आया विचार
आरती ने बताया कि यह काम हमारा खानदानी काम है। हमने कुछ भी बाहर से नहीं सीखा। हमने बस आज के दौर के हिसाब से इसे विस्तार देने का प्रयास किया। छह-सात साल पहले तक लगता था कि आधुनिकता के दौर में हम पिछड़ जाएंगे। हम बस परिवार के इस हुनर को जिंदा रखना चाहते थे। फिर सोशल मीडिया के जरिये प्रचार-प्रसार किया। समूह से जुड़े तो आर्थिक मदद भी मिली। इन्हीं सब संसाधनों से हमने काम को विस्तार दिया। हमने ऑनलाइन ऑर्डर लेना शुरू किया। यहीं से काम आगे बढ़ा। ईश्वर की कृपा से आज हम सफल हैं।
विज्ञापन


महिलाओं का आत्मनिर्भर होना बहुत जरूरीमहिलाओं का आत्मनिर्भर होना और वक्त के साथ आगे बढ़ना बहुत जरूरी है। दौर जितना बदल रहा है, सफलता के लिए उतने ही रास्ते बन रहे हैं। महिलाएं अपनी शक्ति को पहचानें और आगे बढ़ें। आत्मनिर्भर होने से ज्यादा बेहतर कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed