फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Subject changed on admit card, law candidates kept wandering

Bareilly News: प्रवेशपत्र पर बदला विषय, भटकते रहे विधि के परीक्षार्थी

Fri, 31 May 2024 04:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 31 May 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Subject changed on admit card, law candidates kept wandering
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से विधि छात्रों का विषय अंतिम समय में बदल दिया गया। इससे बृहस्पतिवार को परीक्षार्थियों को आधे घंटे तक केंद्र पर भटकना पड़ा। बरेली कॉलेज में पहुंचे परीक्षार्थी भटकते रहे। आनन-फानन में उनके पुराने विषय की परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों ने कहा कि वे अपराह्न तीन बजे बरेली कॉलेज में एलएलबी छठवें सेमेस्टर का लैंड लॉ (यूपी रेवेन्यू) विषय का पेपर देने पहुंचे थे। वहां काफी देर ढूंढने के बाद भी विषय से संबंधित परीक्षा कक्ष नहीं मिला। शिक्षकों ने बताया कि उनके प्रवेशपत्र में लैंड लॉ के स्थान पर ट्रेडमार्क्स और डिजाइन का पेपर कर दिया है। ऐसे में वे काफी देर तक कॉलेज परिसर में भटकते रहे। वहां तैनात शिक्षकों से बात की तो उन्होंने लैंड लॉ के प्रश्नपत्र निकलवाए। 20 परीक्षार्थियों की परीक्षा अलग कमरे में कराई गई।
विज्ञापन

प्रश्नपत्र कम पड़े तो उनका फोटोस्टेट कराया गया। इसमें परीक्षार्थियों का आधे घंटे का समय व्यर्थ हो गया। परीक्षार्थियों ने कहा कि विश्वविद्यालय की लापरवाही के कारण उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी। इसकी सूचना कॉलेज स्तर से देनी चाहिए थी। उन्हें डर है कि नए विषय में अनुपस्थित न कर दिया जाए। विवि के मीडिया प्रभारी डॉ.अमित सिंह का कहना है कि विधि कॉलेजों को विषय से संबंधित जानकारी कई बार भेजी गई। इसकी सूचना परीक्षार्थियों को देना कॉलेज की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed