फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Subhashnagar will be free from hotspot after 28 days

सुभाषनगर 28 दिन बाद होगा हॉटस्पॉट से आजाद

Tue, 21 Apr 2020 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
Subhashnagar will be free from hotspot after 28 days
सुभाष नगर में पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

प्रशासन ने 26 अप्रैल को इलाका खोलने का फैसला लिया
विज्ञापन

बाकी शहर की तरह लागू रहेंगी लॉकडाउन की पाबंदियां

बरेली। कोरोना संक्रमित परिवार मिलने के बाद 29 मार्च को सील किए गए सुभाषनगर को शासन ने हॉटस्पॉट से मुक्त करते हुए 26 अप्रैल की सुबह से आवाजाही की पाबंदियां हटाने की मंजूरी दे दी है। हालांकि बाकी शहर की तरह इस इलाके में भी लॉकडाउन 3 मई तक प्रभावी रहेगा।
सुभाषनगर को 28 दिन बाद यह राहत मिलने जा रही है। शासन ने 8 अप्रैल को यहां हॉटस्पॉट घोषित किया था। अब संक्रमित हुए परिवार के सभी छह लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी हैं और उन्हें घर भेजा जा चुका है। कोरोना का कोई नया केस भी सामने नहीं आया है। अब शासन की हरी झंडी के बाद डीएम नितीश कुमार ने मंगलवार को एसएसपी शैलेश पांडेय समेत पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें 29 मार्च के बाद संक्रमित परिवार के 14-14 दिन के दो क्वारंटीन पीरियड 25 अप्रैल को पूरे होने के दृष्टिगत सुभाषनगर को 26 अप्रैल को सुबह से हॉटस्पॉट से मुक्त करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

हॉटस्पॉट घोषित होने के बाद सुभाषनगर में राशन, दूध, दवा जैसी जरूरी चीजों की दुकानें तक बंद करा दी गई हैं। सिर्फ पासधारक सब्जी-फल वाले सुभाषनगर जा रहे थे। लोगों की जरूरत होम डिलीवरी सिस्टम पर निर्भर रह गई थी। हॉटस्पॉट हटने की खबर से सुभाषनगर में राहत का माहौल नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाषनगर का संक्रमित परिवार ठीक हो चुका है। दो क्वारंटीन पीरियड भी पूरे हो रहे हैं। इसलिए 26 अप्रैल से सुभाषनगर का सील एरिया खोल दिया जाएगा। लॉकडाउन दूसरी जगहों की तरह प्रभावी रहेगा। -नितीश कुमार, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed