{"_id":"64d00600617aff450d024eb7","slug":"subhashnagar-became-a-stronghold-of-thieves-of-railway-property-bareilly-news-c-4-noi1138-222534-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रेल संपत्तियों के चोरों का गढ़ बना सुभाषनगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रेल संपत्तियों के चोरों का गढ़ बना सुभाषनगर
Mon, 07 Aug 2023 02:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 07 Aug 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
बरेली। सुभाष नगर इलाका रेलवे की संपत्तियों और रेल यात्रियों का सामान चोरी करने वालों का गढ़ बन गया है। रेलवे के सिग्नल केबल, कॉपर केबल, फिश प्लेट और कबाड़ चोरी के 90 फीसदी मामलों में तार सुभाषनगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से जुड़े मिल रहे हैं। यही स्थिति जंक्शन और ट्रेनों से यात्रियों का सामान चोरी के मामलों में सामने आई है।
सात महीने में जंक्शन और बरेली सिटी जीआरपी और आरपीएफ पोस्ट ने चोरी के अलग-अलग मामलों में 85 लोगों को गिरफ्तार किया। गौर करने वाली बात ये है कि इनमें 70 लोग सुभाषनगर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांवों या फिर मोहल्लों के रहने वाले हैं। जंक्शन से लेकर बरेली सिटी, इज्जतनगर और भोजीपुरा तक होने वाली चोरियों में भी सुभाषनगर थाना क्षेत्र के इलाकों के ही आरोपी निकल रहे हैं। सुभाषनगर थाना क्षेत्र में ही उत्तर रेलवे का यार्ड और मालगोदाम भी है। मालगाड़ियों में सामान की लोडिंग-अनलोडिंग भी यहां होती है। रेलवे का काफी लोहा यहां पड़ा रहता है। रेलवे का चोरी किया गया लोहा खरीदने वाले कबाड़ी भी सुभाषनगर क्षेत्र के ही निकलते हैं। हालात ये हैं कि दस में से नौ मामले में आरोपी इसी क्षेत्र के होते हैं।
चोरों के निशाने पर अब रेलवे के लोहे के स्थान पर कॉपर का सिग्नल केबल है। दो दिन पहले सिटी और जंक्शन के बीच सिग्नल केबल और तांबे की प्लेट चोरी कर ली गई थी। इससे यहां करीब 50 मिनट सिग्नल ठप रहा। शनिवार को आरपीएफ ने चोरी का खुलासा किया तो आरोपी सुभाषनगर निवासी अनिल पाल निकला। आरपीएफ और जीआरपी के रिकाॅर्ड में सबसे ज्यादा चोर सुभाषनगर के हैं। यात्रियों के मोबाइल फोन और सामान चोरी के मामलों में भी ज्यादातर आरोपी सुभाषनगर के होते हैं।
विज्ञापन
सुभाषनगर थाना क्षेत्र के कुछ इलाकों में असामाजिक तत्व हैंं। यह काफी बड़ा इलाका है और जंक्शन इसी इलाके में आता है। ऐसे में ज्यादातर आपराधिक घटनाओं में सुभाषनगर थाना क्षेत्र के आरोपी ही शामिल होते हैं।- अजीत प्रातप सिंह, इंस्पेक्टर जीआरपी