{"_id":"5d1d16af8ebc3e3c890ba575","slug":"subhash-nagar-railway-puliya-bareilly-news-bly367193877","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभाषनगर पुलिया हुई बंद तो रेलवे लाइन से गुजरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभाषनगर पुलिया हुई बंद तो रेलवे लाइन से गुजरे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सुभाषनगर नाले की सफाई के लिए पुलिया बंद की गई तो लोग जिंदगी दांव पर लगाकर रेलवे लाइन क्रॉस करते रहे। सुभाषनगर पुलिया पर पूरे दिन यह सिलसिला चला, लेकिन न तो पुलिस ने ध्यान दिया और न ही आरपीएफ-जीआरपी ने।
बरसात के चलते नगर निगम ने सुभाषनगर नाले की सफाई शुरू कराई है। कुछ ही देर की बारिश में सुभाषनगर की पुलिया तालाब बन जाती है, इसलिए पुलिया को बंद करके बुधवार से नाला सफाई शुरू की गई है। ट्रैफिक डायवर्जन के लिए नगर निगम ने सुभाषनगर थाना पुलिस को इसकी सूचना भी भेज दी थी, लेकिन पुलिया पर बुधवार को पुलिस नहीं पहुंची। इसके चलते वहां से गुजरने वाले तमाम लोगों ने पुलिया बंद देखी तो चक्कर से बचने के लिए जंक्शन की ओर से रेलवे लाइन क्रॉस करके आने-जाने लगे। पैदल ही नहीं बाइक सवारों ने भी ऐसा किया। पूरे दिन लोग जिंदगी दांव पर लगाते रहे जंक्शन की आरपीएफ और जीआरपी ने भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। निगम की नाला सफाई यहां बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगी।