फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sub Inspector showed the dead history sheeter alive in the report in Shahjahanpur

दरोगा ने घर बैठे बनाई रिपोर्ट: जिस हिस्ट्रीशीटर की हो चुकी है मौत, उसे बताया जिंदा, लिखा- वो खेती करता है

Thu, 12 Jan 2023 05:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 12 Jan 2023 05:03 PM IST
सार

शाहजहांपुर में एक दरोगा का अजब कारनामा सामने आया है। जलालाबाद थाने में तैनात दरोगा ने घर बैठकर बनाई रिपोर्ट में एक हिस्ट्रीशीटर को जिंदा बताया दिया। रिपोर्ट में लिखा है कि वह खेती करता है। जबकि हिस्ट्रीशीटर की मौत 10 साल पहले ही हो चुकी है। 

विज्ञापन
Sub Inspector showed the dead history sheeter alive in the report in Shahjahanpur
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

शाहजहांपुर में मृत हिस्ट्रीशीटर की जिंदा होने और उसके खेती करने की रिपोर्ट देने वाले जलालाबाद थाने के एसआई रघुवीर सिंह पर विभागीय शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गई है। क्रॉस चेकिंग में मामला पकड़ में आने के बाद एसआई से घर बैठकर रिपोर्ट लगाने पर जवाब तलब किया गया है। इसके बाद उन पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


जिले में हिस्ट्रीशीटरों की स्थिति जानने के लिए कराए गए सत्यापन की रिपोर्ट नोडल अधिकारी एसपी देहात संजीव कुमार वाजपेयी के पास 20 दिसंबर को आई थी। जलालाबाद  के गांव मढ़ैया गुजराल निवासी हिस्ट्रीशीटर मुलायम सिंह के जिंदा होने और खेती करने की बात रिपोर्ट में कही गई थी। इसके पक्ष में ग्रामीणों के बयान भी दर्ज किए गए थे।

विज्ञापन

10 साल पहले हो चुकी है मौत 

जलालाबाद थाने के प्रभारी प्रवीण सिंह सोलंकी से क्रॉस चेकिंग कराई गई तो हिस्ट्रीशीटर की मौत दस वर्ष पूर्व होने की बात सामने आई। इंस्पेक्टर की रिपोर्ट के बाद एसपी संजीव वाजपेयी ने एसआई रघुवीर सिंह की लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जवाब तलब किया है। एसआई से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटरों की फिर से होगी जांच

जिले में 47 हिस्ट्रीशीटर चेकिंग में सामने आए हैं। जलालाबाद में घर बैठकर हिस्ट्रीशीटर मुलायम की रिपोर्ट देने का मामला सामने आने के बाद अधिकारी चौकन्ने हो गए हैं। लिहाजा एक बार फिर से जांच कराने की तैयारी हो गई है। इसके अलावा चेकिंग कर अन्य हिस्ट्रीशीटर भी तलाश किए जा रहे हैं।

एसपी देहात संजीव कुमार वाजपेयी ने कहा कि यह बड़ी लापरवाही है। मौके पर जाए बिना जांच रिपोर्ट देने के मामले में एसआई से जवाब मांगा गया है। उनका जवाब आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed