{"_id":"69dba4aeaa34f9d3c00a8890","slug":"sub-inspector-dies-of-heart-attack-at-bareilly-junction-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बरेली जंक्शन पर हार्ट अटैक से सब इंस्पेक्टर की मौत, मुरादाबाद में थी तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बरेली जंक्शन पर हार्ट अटैक से सब इंस्पेक्टर की मौत, मुरादाबाद में थी तैनाती
Sun, 12 Apr 2026 07:28 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 12 Apr 2026 07:28 PM IST
सार
बरेली जंक्शन पर रविवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक सब इंस्पेक्टर अचानक गश खाकर गिर गए। आनन फानन उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक बताया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik.com
विस्तार
बरेली जंक्शन पर रविवार दोपहर हार्ट अटैक से एक सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई। जीआरपी ने औपचारिकताओं को पूरा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर जीआरपी एसके वर्मा ने बताया कि बरेली के थाना बारादरी के ग्रीन बैली निवासी 52 वर्षीय शरद कुमार की मुरादाबाद के थाना डिलारी में तैनाती थी। रविवार को वह प्रयागराज से लौटे थे। जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर वह गश खाकर गिर गए। उनको तुरंत की एंबुलेंस के जरिये जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मौत का कारण प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक बताया गया है। सूचना पर सब इंस्पेक्टर के परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।
विज्ञापन