{"_id":"5fb5660e8ebc3e9be6020e4f","slug":"students-will-not-come-together-studies-will-be-done-according-to-schedule-bareilly-news-bly427193544","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साथ नहीं आएंगे छात्र, शेड्यूल के मुताबिक ही होगी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साथ नहीं आएंगे छात्र, शेड्यूल के मुताबिक ही होगी पढ़ाई
विज्ञापन
Education Degree
- फोटो : पेक्सेल्स
23 नवंबर से खुलेंगे विश्वविद्यालय और कॉलेज
विज्ञापन
बरेली। कोरोना काल से बंद चल रहे विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों को 23 नवंबर से खोलने की अनुमति मिल गई है। अब इस बात पर मंथन किया जा रहा है कि कोविड 19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए किस तरह कक्षाएं संचालित की जाए। कॉलेजों में कई तरह की व्यवस्थाएं की जा रही है। विश्वविद्यालय परिसर में 50 फीसदी छात्र बुलाने का रोस्टर तैयार किया जा रहा है तो बरेली कॉलेज में अलग अलग संकाय में पढ़ाई के लिए दिन तय किए जा रहे हैं। इसी तरह विश्वविद्यालय से संबद्ध 548 महाविद्यालयों में पढ़ाई का शेड्यूल तय किया जा रहा है। विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि कोरोना को देखते हुए कक्षाओं के संचालन में क्या बदलाव हो सकता है, इस पर मंथन के लिए 23 नवंबर से पहले कुलपति के साथ महत्वपूर्ण बैठक बुलाई जानी है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय 15 अक्तूबर से पीएचडी और साइंस लैब का संचालन चल रहा है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय परिसरः 50 फीसदी क्लास में और बाकी ऑनलाइन करेंगे पढ़ाई
रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने 23 नवंबर से नियमित कक्षाओं को शुरू करने की तैयारी की है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने तय किया है कि कैंपस में संचालित विभिन्न कोर्स में अधिकतम 50 प्रतिशत ही छात्रों को एक समय में बुलाया जाएगा। शेड्यूल के मुताबिक, एक दिन आधे छात्र और दूसरे दिन बाकी छात्रों को क्लास रूम में बुलाया जाए। शेड्यूल के हिसाब से नियमित कक्षाओं में न उपस्थित होने वाले छात्रों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था जारी रहेगी।
विज्ञापन
अवंतीबाई महाविद्यालयः छात्राओं का शेड्यूल बनाकर वेबसाइट पर अपलोड होगी सूची
वीरांगना अवंतीबाई राजकीय महिला महाविद्यालय में भी 23 नवंबर से नियमित कक्षाओं का संचालन प्रारंभ होना है। इसके लिए महाविद्यालय ने छात्राओं के लिए हैंड सैनिटाइजर की व्यवस्था करने के साथ उन्हें मास्क लगाकर आने के निर्देश दे दिए हैं। महाविद्यालय की मीडिया प्रभारी डॉ. रंजू राठौर ने बताया कि तैयारी यह की जा रही है कि हर दिन क्लास रूम में अधिकतम पचास प्रतिशत ही छात्राओं को पढ़ाई कराई जाएगी। किन छात्राओं को किस दिन महाविद्यालय में आना है, इसकी सूची कॉलेज की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। अब छात्राएं वेबसाइट देखना जान चुकी है। इसलिए उन्हें किसी तरह की दिक्कत भी नहीं होगी।
विज्ञापन