{"_id":"616b26e5f9d6fe72b509373c","slug":"students-who-beat-up-employees-will-be-expelled-bareilly-news-bly463042782","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों से मारपीट करने वाले छात्र होंगे निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों से मारपीट करने वाले छात्र होंगे निष्कासित
विज्ञापन
Bareilly college
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली कॉलेज प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने शनिवार को बैठक कर लिया का निर्णय
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज और वीडियो रिकॉर्डिंग से की जा रही आरोपियों की पहचान
बरेली। बरेली कॉलेज में पिछले दिनों कर्मचारियों से मारपीट के मामले में पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। लिहाजा अब कॉलेज प्रशासन ने आरोपी विद्यार्थियों को निष्कासित करने का निर्णय लिया है। उधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने पुलिस को बरेली कॉलेज के कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है।
चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा के मुताबिक बरेली कॉलेज के फीस काउंटर पर कार्यरत कर्मचारी से मारपीट और हंगामा के बाद पुलिस को कार्रवाई के लिए तीन दिन का वक्त दिया गया था, लेकिन सप्ताह भर बाद भी पुलिस ने न तो जांच शुरू की है और न ही मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के इस रवैये से आगे भी उपद्रवियों की हिम्मत बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। लिहाजा, प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने शनिवार को अहम बैठक कर हंगामा और मारपीट में शामिल रहे विद्यार्थियों को कॉलेज से निष्कासित करने का फैसला किया है। सीसीटीवी फुटेज और वीडियो रिकॉर्डिंग से आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर मारपीट में किसी बाहरी युवक की संलिप्तता मिली तो उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रशासन को लिखा जाएगा। पुलिस से लगातार हंगामा, मारपीट करने वाले विद्यार्थियों के खिलाफ कार्रवाई और बाहरी असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने की मांग की जा रही है, लेकिन पुलिस इसे गंभीरता से नहीं ले रही है। लिहाजा, अब प्रॉक्टोरियल बोर्ड अपने दायित्वों और शक्तियों का प्रयोग करने को बाध्य है। उधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से थाना बारादरी में शनिवार को तहरीर देकर आरोपी कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज और वीडियो रिकॉर्डिंग से की जा रही आरोपियों की पहचान बरेली। बरेली कॉलेज में पिछले दिनों कर्मचारियों से मारपीट के मामले में पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। लिहाजा अब कॉलेज प्रशासन ने आरोपी विद्यार्थियों को निष्कासित करने का निर्णय लिया है। उधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने पुलिस को बरेली कॉलेज के कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है।