जो छात्र प्रोन्नति से संतुष्ट नहीं होंगे उन्हें मिलेगा परीक्षा देने का मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना से हालात सामान्य होने के बाद कराई जा सकती हैं परीक्षाएं
सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर वीके मिश्र ने कहा कि सीबीएसई पहले ही साफ कर चुका है कि जो विद्यार्थी ऑब्जेक्टिव क्राइटेरिया से प्राप्त नंबरों से संतुष्ट नहीं होंगे, उनको कोरोना वायरस की स्थिति सामान्य होने के बाद परीक्षा में बैठने का विकल्प दिया जाएगा। यानी अगर कोई छात्र सीबीएसई की तरफ से मूल्यांकन के मापदंड के आधार पर दिए गए अंकों से संतुष्ट नहीं होगा तो वह बोर्ड की परीक्षा दे सकता है। अगर छात्रों को लगता है कि मूल्यांकन मापदंड के आधार पर उनको कम नंबर मिले हैं, तो वे 12वीं की परीक्षाएं दे सकते हैं, लेकिन परीक्षाएं कोरोना की वजह से पैदा हुए हालात के सामान्य होने पर ही कराई जाएंगी।
मैं अब भी परीक्षा की तैयारी कर रही हूं। यदि हालात सामान्य होने पर परीक्षा होगी तो मैं जरूर परीक्षा दूंगी। - अक्षरा कपूर, छात्रा
परीक्षा के लिए पहले से ही तैयार हूं। पहले बोर्ड के परिणाम को देखेंगे। संतुष्ट न होने पर हालात सामान्य होने पर परीक्षा देंगे। - श्वेता सिंह, छात्रा।विज्ञापन विज्ञापन
परीक्षा की तैयारी बंद नहीं की है। यदि प्रोन्नत करने के दौरान ठीक अंक नहीं मिले तो परीक्षा में बैठेंगे। - सौम्या सक्सेना, छात्रा।