{"_id":"6821183047c8f7742a080225","slug":"students-troubled-by-discrepancies-in-results-are-making-rounds-of-the-university-no-solution-is-being-found-bareilly-news-c-4-lko1064-637939-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: परिणामों में गड़बड़ी से परेशान विद्यार्थी लगा रहे विवि के चक्कर, नहीं हो रहा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: परिणामों में गड़बड़ी से परेशान विद्यार्थी लगा रहे विवि के चक्कर, नहीं हो रहा समाधान
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा परिणामों में की गई लापरवाही से विद्यार्थी परेशान हैं। वह लगातार विवि के चक्कर लगा रहे हैं, पर समाधान नहीं मिल पा रहा है। जल्द निस्तारण की बात कहकर विवि प्रशासन मामले को टाल रहा है। जल्द समाधान नहीं होने पर छात्र संगठनों ने आंदोलन की बात कही है।
कुछ दिनों पहले एलएलबी तृतीय सेमेस्टर और बीए-एलएलबी पंचम सेमेस्टर के परिणाम जारी किए गए। इसमें कई विद्यार्थी एनवायरमेंटल लॉ की परीक्षा में फेल हो गए हैं। इससे परेशान बरेली व मुरादाबाद मंडल के विद्यार्थी विश्वविद्यालय के चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने बताया कि विवि की ओर से सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है। समाजवादी छात्र सभा के अविनाश मिश्रा ने बताया कि समस्या को लेकर वह मंगलवार को विवि के परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात करेंगे। निस्तारण नहीं होने पर संगठन विद्यार्थियों के साथ मिलकर प्रदर्शन करेगा। संवाद
-- -
अन्य विषयों में 85 फीसदी अंक, पर्यावरण कानून में फेल
एलएलबी तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में कई विद्यार्थियों ने दूसरे विषयों की परीक्षा में 70 से 85 फीसदी तक अंक हासिल किए हैं, फिर वह पर्यावरण कानून के पेपर में फेल कैसे हो सकते हैं? विवि के चक्कर लगाने के बावजूद समस्या का कोई हल नहीं निकल रहा है। - जावेद गद्दी, एलएलबी तृतीय सेमेस्टर
विज्ञापन
कॉपियां बिना देखे चेक की जा रही हैं। पहले फेल कर दिया और अब समाधान के नाम पर विद्यार्थियों को चक्कर कटवाया जा रहा है। यूनिवर्सिटी के लोगों को राजनीति करने से ही फुर्सत नहीं मिलती है। परिणाम में सुधार नहीं होने से विद्यार्थी काफी परेशान हो रहे हैं। - अमरीश यादव, एलएलबी तृतीय सेमेस्टर