फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Students in RUV do not have information about Lokpal

Bareilly News: रुविवि में विद्यार्थियों को नहीं लोकपाल की जानकारी

Sat, 22 Jun 2024 05:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 22 Jun 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Students in RUV do not have information about Lokpal
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में एक साल से लोकपाल तैनात हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में उनके पास अब तक कोई शिकायतकर्ता नहीं पहुंच सका है। विवि परिसर के विद्यार्थियों को ही लोकपाल के कार्य के बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में छात्र अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं। इसके साथ ही परिसर में भी मारपीट व अन्य मामले सामने आते हैं। ऐसे में विद्यार्थी सिर्फ मुख्य नियंता तक ही पहुंचा पाता है। समाधान से संतुष्ट नहीं होने पर भी जानकारी के अभाव में वह लोकपाल से संपर्क नहीं कर पाता। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने छात्रों की शिकायतों का निपटारा करने के लिए लोकपाल की नियुक्ति नहीं करने पर इस वर्ष जनवरी माह में विवि को डिफॉल्टर की सूची में डाला था। हालांकि विवि का कहना था कि उन्होंने लोकपाल की नियुक्ति मई 2023 में ही कर दी थी। इसकी सूचना विवि ने यूजीसी को भेजी। ऐसे में विगत दिनों जारी हुई डिफॉल्टरों की सूची में विवि का नाम नहीं आया। वनस्पति विज्ञान विभाग से सेवानिवृत्त प्रो. वीपी सिंह को लोकपाल बनाया गया था।
विज्ञापन


लोकपाल प्रो. वीपी सिंह के अनुसार जो लोग अनुशासनात्मक समिति के निर्णय से असंतुष्ट होते हैं। वो लोकपाल के पास आ सकते हैं। उनके पास दो-तीन मामले आए थे। वे समिति के पास नहीं पहुंचे। ऐसे में उनका समाधान उनके स्तर से नहीं किया गया। एक वर्ष में उनका पास कोई भी प्रकरण नहीं आया है। विद्यार्थियों ने बताया कि उन्हें लोकपाल क्या है और क्या काम करता है? इसकी जानकारी नहीं है। दरअसल, पादप विज्ञान विभाग में जहां लोकपाल बैठते हैं। उस कार्यालय के बाहर उनका नाम तक नहीं लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed