{"_id":"601854698ebc3e5bb221ffb6","slug":"students-get-angry-after-getting-zero-marks-in-bams-bareilly-news-bly4356912175","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएएमस में जीरो अंक मिलने पर भड़के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएएमस में जीरो अंक मिलने पर भड़के छात्र
विज्ञापन
प्रदर्शन करते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
छात्रों ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन, कुलपति बोले- गलत मूल्यांकन हुआ है तो शिक्षकों पर कार्रवाई होगी
विज्ञापन
बरेली। बीएएमएस परीक्षा में शून्य अंक मिलने पर आक्रोशित छात्रों ने सोमवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय कुलपति को ज्ञापन सौंपा। सछास के महानगर अध्यक्ष फैज मोहम्मद और छात्र नेता अभिषेक यादव के नेतृत्व में धनवंतरी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के छात्र और बीएमएस के फेल हुए तीन दर्जन से अधिक छात्रों ने मूल्यांकन पर आपत्ति जताई।
छात्रों ने मांग की है कि तमाम छात्रों को जीरो अंक मिला है, इसकी जांच हो और दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई हो। विश्वविद्यालय कुलपति केपी सिंह ने सुझाव दिया कि छात्र सूचना के अधिकार के तहतकॉपी देख सकते हैं। अगर लापरवाही हुई है तो शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई होगी। छात्रों की कॉपियों को दोबारा जांचे जाने के आश्वासन पर छात्रों ने सहमति जताई। साथ ही मूल्यांकन में गड़बड़ी होने पर पुन: मूल्यांकन शुल्क नहीं लिए जाने की बात कही है। सछास ने छात्रों को इंसाफ नहीं मिलने पर आंदोलन करने की बात कही है। इस दौरान आयुष गंगवार, खड़क सिंह, रचित सक्सेना, सुबोध कुमार आदि मौजूद रहे।