फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Students' future hangs in the balance alongside annual course results.

Bareilly News: वार्षिक कोर्सेज के परिणाम के साथ अटका विद्यार्थियों का भविष्य

Thu, 08 Oct 2026 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 08 Oct 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Students' future hangs in the balance alongside annual course results.
बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के वार्षिक कोर्सेज में पंजीकृत करीब डेढ़ हजार विद्यार्थियों का भविष्य लापरवाही में अटका है। परिणाम घोषित न होने के कारण वे नए कोर्स में प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं। छात्रवृत्ति से भी वंचित रहने की आशंका है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के छात्र नेताओं के मुताबिक, विश्वविद्यालय में वार्षिक कोर्स की संख्या 17-18 है। इनमें बीएड, एमएड, बीकॉम ऑनर्स, बीकॉम कंप्यूटर और डिप्लोमा कोर्सेज शामिल हैं। उनका कहना है कि विवि के इन कोर्सों में पंजीकृत करीब डेढ़ हजार विद्यार्थी परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। वार्षिक कोर्स के परिणाम अगस्त तक जारी हो जाते हैं। लेकिन, इस बार परिणाम घोषित करने में हुई लेत-लतीफी विद्यार्थियों के भविष्य पर भारी पड़ रही है। वे नए कोर्स में प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं। अबतक नए शैक्षणिक सत्र का आधा समय भी बीत चुका है। इससे वे और परेशान हैं। साथ ही, छात्रवृत्ति के आवेदन की अंतिम तिथि भी नजदीक है। अंकतालिका और परिणाम न होने से विद्यार्थी छात्रवृत्ति से भी वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन


कॉपी मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप, दोबारा करने की मांगछात्र नेताओं के मुताबिक, अवंतीबाई कन्या महाविद्यालय की 40 छात्राओं की लगातार बैक आ रही है। आरोप है कि परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद मूल्यांकन के बाद बैक ही आ रही है। मूल्यांकन में गड़बड़ी के चलते कम अंक दिए जा रहे हैं। उन्होंने को-करिकुलर विषय की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन दोबारा कराने की मांग की है। इसके अलावा स्पेशल बैक परीक्षा के आवेदन फॉर्म अबतक न खोले जाने पर चिंता जताई है। स्पेशल बैक परीक्षा प्रक्रिया में देरी के कारण छात्राओं का अगला सत्र और पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने फॉर्म जारी कर परीक्षा तिथियां घोषित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एबीवीपी ने दिया ज्ञापन
विद्यार्थियों की इन समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए एबीवीपी के नेतृत्व में छात्राओं और छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय परिसर जाकर परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन दिया। उन्होंने परीक्षा परिणामों की घोषणा में लेट-लतीफी और उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में गड़बड़ियों को दूर करने की मांग की। एबीवीपी के महानगर सहमंत्री रवि प्रताप सिंह ने कहा कि विवि की लचर परीक्षा-परिणाम व्यवस्था के कारण विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर है।

वर्जन,
- जिन विषयों के रिजल्ट रह गए हैं, उनको जल्द जारी कराने का काम किया जा रहा है। जो विद्यार्थी को उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन से संतुष्ट नहीं है, उनकी कॉपियों को एक्सपर्ट से दिखवाया जाएगा। - डॉ. अनिल कुमार यादव, परीक्षा नियंत्रक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed