फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Students clashed over Baingan Ka Bharta in hostel menu in Ruhilkhand University Bareilly

बैंगन भर्ता को लेकर बवाल: रुहेलखंड विश्वविद्यालय के हॉस्टल में भिड़े छात्र, एक का फूटा सिर; नोटिस जारी

Mon, 15 Apr 2024 11:49 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 15 Apr 2024 11:49 AM IST
सार

रुहेलखंड विश्वविद्यालय के हॉस्टल में बैंगन भर्ता को लेकर बवाल हो गया। छात्रों में मारपीट हो गई। घटना में एक छात्र का सिर फूट गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने तीन छात्रों को नोटिस जारी किया है। 

विज्ञापन
Students clashed over Baingan Ka Bharta in hostel menu in Ruhilkhand University Bareilly
रुहेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय का पीजी एवं शोध छात्रावास रविवार को फिर से जंग का मैदान बन गया। बैंगन का भर्ता पसंद नहीं होने पर मारपीट हो गई। एमसीए के छात्रों ने एमएड के विद्यार्थी का सिर फोड़ दिया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मारपीट में शामिल छात्रों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।

विज्ञापन

 
विश्वविद्यालय के पीजी एवं शोध छात्रावास में एमएड द्वितीय वर्ष के छात्र महेश शुक्ला के कहने पर मेस का मेन्यू तैयार किया गया। इसमें बैंगन का भर्ता भी शामिल किया गया। एमसीए दूसरे वर्ष के छात्र दीपांशु और गौरव को यह पसंद नहीं आया। वे इसे मेन्यू से हटाने के लिए कह रहे थे। रविवार दोपहर दो बजे इसको लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई।
विज्ञापन


Cyber Crime: बीमा पॉलिसी नवीनीकरण के बहाने एक करोड़ रुपये की ठगी, ऐसे शिकार बनाते हैं जालसाज, रहें सावधान
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि हाथापाई के दौरान दीपांशु का कड़ा महेश के सिर पर लग गया। अन्य छात्रों और सुरक्षाकर्मियों ने मामला शांत कराया। महेश को नजदीकी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसके सिर में तीन टांके आए हैं। इसकी सूचना वार्डन को दी गई। उनके अवकाश पर होने की वजह से क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नीरज कुमार और सुरक्षा प्रभारी सुधांशु शर्मा मौके पर पहुंचे। दोनों छात्रों से पत्र लिखवाया गया है। 

दोस्त हैं दोनों छात्र 
छात्रावास के अन्य विद्यार्थियों का कहना है कि महेश और दीपांशु दोस्त हैं। असहमति होने पर दोनों में लड़ाई हुई थी। कुछ समय पहले भी इसी छात्रावास में लड़ाई हुई थी, जिसमें पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी।

Lok Sabha Election: बदायूं में सपा ने दूसरी बार बदला प्रत्याशी, अब शिवपाल यादव के बेटे आदित्य लड़ेंगे चुनाव

पीजी एवं शोध छात्रावास के वार्डन प्रो. त्रिलोचन शर्मा ने बताया कि छात्रावास में लड़ाई की जानकारी हुई है। मारपीट में शामिल छात्रों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। अभी मैं बाहर हूं। विश्वविद्यालय आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed