{"_id":"6802c1dd7c83f848e10a0ce1","slug":"students-are-worried-about-checking-their-answer-sheets-bareilly-news-c-4-lko1064-621320-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: उत्तर पुस्तिकाओं के अवलोकन के लिए विद्यार्थी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: उत्तर पुस्तिकाओं के अवलोकन के लिए विद्यार्थी परेशान
विज्ञापन
प्रार्थनापत्र कहां जमा करें, नहीं मिल पा रहा जवाब
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक का परिणाम जारी होने के बाद अब विद्यार्थी उत्तर पुस्तिकाओं का अवलोकन करने के लिए परेशान हैं। प्रार्थनापत्र कहां जमा करना है? विद्यार्थियों को इस सवाल का जवाब तक नहीं मिल पा रहा। कॉलेज जाने पर विश्वविद्यालय जाने की बात कही जाती है, विवि से उन्हें फिर कॉलेज भेज दिया जाता है।
पिछले दिनों विश्वविद्यालय प्रशासन पर गलत परिणाम जारी करने का आरोप लगाकर विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया था। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से उत्तर पुस्तिकाओं के अवलोकन का मौका दिया। अंकों से असंतुष्ट विद्यार्थियों को शनिवार तक अपने काॅलेजों में अवलोकन के लिए प्रार्थनापत्र जमा करना होगा। असमंजस यह है कि आवेदन किसे देना है।
छात्रनेता रवि पंडित ने बताया कि उनके पास इस तरह की समस्याओं को लेकर कई विद्यार्थी आ रहे हैं। बीए तृतीय सेमेस्टर के छात्र ने बताया कि फार्म भरकर काॅलेज में जमा करने गए थे, लेकिन उन्होंने विश्वविद्यालय में जमा करने की बात कहकर लौटा दिया। प्रार्थनापत्र जमा नहीं हो पाएगा तो बैक लग जाएगी।
विज्ञापन
बीबीए प्रथम सेमेस्टर की एक छात्रा ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से जारी परिणाम में बैक लगा दी गई है। उत्तर पुस्तिकाओं के अवलोकन के लिए पत्र किसे देना है, इसकी जानकारी नहीं दी जा रही है। संवाद