{"_id":"69dd5d307f9faf635f05aaa2","slug":"students-are-doing-seasonal-farming-in-the-botanical-garden-bareilly-news-c-4-bly1053-863732-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बॉटनिकल गार्डन में विद्यार्थी कर रहे मौसमी खेती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बॉटनिकल गार्डन में विद्यार्थी कर रहे मौसमी खेती
Tue, 14 Apr 2026 02:46 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कृषि विभाग के परास्नातक के छात्र-छात्राओं ने बॉटनिकल गार्डन में मौसम के अनुसार फसल उगाने का कार्य शुरू कर दिया है। वहीं, बीते सीजन में की गई बागवानी के परिणाम भी सामने आने लगे हैं।
छात्र अखिलेश व अभिषेक ने बताया कि मौसम बदलते ही स्नातक व परास्नातक के सभी विद्यार्थियों ने अपने-अपने सेक्शन में अलग-अलग विधि से विभिन्न फसलें उगाना शुरू किया है। क्यारी पद्धति, चोटी पद्धति, फ्लैट व ब्रॉडकास्टिंग आदि विभिन्न तरीकों से बहुद्देशीय खेती की है।
मुख्य रूप से मक्का लगाया है, इसके साथ ही उड़द व मूंग भी उगाई गई हैं। लौकी, भिंडी व तोरई को उगाने की तैयारी की जा रही है। छात्रों ने बताया कि इस मौसम में अब तक टमाटर, मिर्च उगाई गईं, इसकी हाथोंहाथ बिक्री भी हो चुकी है।
विज्ञापन
इन दिनों गार्डन में पिस्ता के पेड़ पर बौर आ चुका है। दालचीनी, तेजपत्ता जैसे ड्राइफ्रूट व सूखे मसालों के पेड़ों पर बौर देखने को मिल रहा है। इसके अलावा आम की फसल को अच्छा करने के लिए वैज्ञानिक तरकीबें लगा रहे हैं।