{"_id":"673e5df54dd97b0c6f0960f4","slug":"student-took-out-phone-from-pocket-to-talk-exploded-with-a-bang-bareilly-news-c-4-bly1015-525180-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बात करने के लिए छात्र ने जेब से निकाला फोन, धमाके के साथ फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बात करने के लिए छात्र ने जेब से निकाला फोन, धमाके के साथ फटा
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में बुधवार को एमए के छात्र का स्मार्टफोन फट गया। गनीमत रही कि ओवरहीट होने पर उसने फोन को सड़क पर फेंक दिया। इससे वह घायल होने से बाल-बाल बच गया।
एमए अंग्रेजी का एक छात्र महाविद्यालय में परीक्षा फॉर्म संबंधी जानकारी लेने पहुंचा था। परिसर में प्रवेश करते ही पूर्वी गेट के बैरियर के पास छात्र ने किसी से बात करने के लिए जेब से फोन निकाला। अधिक गर्म होने का अनुभव होने पर बैक पैनल देखा तो किनारे से धुआं निकल रहा था। घबराए छात्र ने फोन को सड़क पर फेंक दिया। तभी फोन में धमाका हुआ और आग लग गई। फोन के हिस्सा अलग-अलग बिखर गया। यह देखकर काफी संख्या में छात्र-छात्राएं मौके पर एकत्रित हो गए। रुहेलखंड विवि के कंप्यूटर विज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग (सीएसआईटी) के प्रो. एसएस बेदी ने बताया कि स्मार्टफोन ज्यादा गर्म होने से इस तरह के हादसे होते हैं। फोन को ओवरचार्ज न करें। बैटरी में चार्जिंग 30 प्रतिशत से कम भी नहीं होनी चाहिए। आधे घंटे तक फोन के लगातार इस्तेमाल के बाद ब्रेक जरूर लें। संवाद