{"_id":"673918dc8433b1982e052564","slug":"student-riding-bike-dies-in-collision-with-car-two-injured-bareilly-news-c-4-bly1015-522583-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कार की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कार की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, दो घायल
विज्ञापन
बरेली। रामगंगा के चौबारी घाट पर स्नान करने के बाद घर लौट रहे लोगों की बाइक को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में इंटरमीडिएट के छात्र की मौत हो गई, जबकि पड़ोसी और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भुता क्षेत्र के बंजरिया गांव निवासी 20 वर्षीय अंकित गंगवार पड़ोसी संजीव और उनके बेटे के साथ शुक्रवार को बाइक से रामगंगा के चौबारी घाट पर स्नान करने गए थे। शाम ढले घर लौटते समय बिथरी थाना क्षेत्र के गांव कमुआ के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टर ने अंकित गंगवार को मृत घोषित कर दिया, जबकि संजीव और उनके बेटे का इलाज चल रहा है। अंकित छह भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पिता फतेह चंद और मां प्रेमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने कार व बाइक को कब्जे में ले लिया है। कार का चालक फरार हो गया।