फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Student participating in Kanwar Yatra dies in road accident

Bareilly News: कांवड़ यात्रा में शामिल छात्रा की सड़क हादसे में मौत

Tue, 13 Aug 2024 03:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Student participating in Kanwar Yatra dies in road accident
अलीगंज। गौरीशंकर गुलड़िया शिवालय में जल चढ़ाने जा रही छात्रा सोमवार सुबह अलीगंज-सिरौली मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गई। उपचार के दौरान छात्रा की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार की हालत नाजुक बनी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अमरोली सुतैरा निवासी प्रेमशंकर की पुत्री क्रांति (22) बरेली कॉलेज में बीए की छात्रा थी। गांव के लोगों के साथ वह कछला जल लेने गई थी। रविवार को सभी कांवड़िये गांव में ठहरे और सुबह गौरीशंकर गुलड़िया मंदिर में जल चढ़ाने पैदल जा रहे थे। तभी सत्तार नगर मोड़ के पास बाइक ने उसे टक्कर मार दी। क्रांति उछलकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी और बाइक सवार भी घायल हो गया। क्रांति के परिजन उसे अलीगंज के निजी चिकित्सक के पास ले गए। वहां से बरेली रेफर कर दिया लेकिन इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह छह भाई-बहनों में चौथे नंबर की थी। पुलिस ने टक्कर मारने वाली बाइक चला रहे हाफिजगंज गौंटिया निवासी घायल सुरेश (25) को मझगवां सीएचसी पहुंचाया, हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे बरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed