फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Student loses life after relying on faith healing following snakebite.

Bareilly News: सर्पदंश के बाद झाड़फूंक के भरोसे में गई छात्र की जान

Mon, 22 Jun 2026 01:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 22 Jun 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Student loses life after relying on faith healing following snakebite.
भमोरा। गांव मकरंदपुर धराजित में सर्पदंश से 14 वर्षीय अरुण की मौत हो गई। शनिवार शाम सांप के डंसने के बाद परिजन उपचार कराने के बजाय झाड़फूंक के भरोसे रहे। हालत बिगड़ने पर रविवार सुबह अस्पताल लेकर गए। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गांव के लालकरण का बेटा अरुण कक्षा नौ का छात्र था। परिजनों ने बताया कि गांव के बाहर खेत में भैंसों के चारे की रखवाली के लिए झोंपड़ी बनाई गई थी। अरुण शनिवार शाम झोंपड़ी पर गया था। इस दौरान उसको सांप ने डंस लिया। परिजनों को सूचना मिली तो वे अरुण को अस्पताल नहीं लेकर गए, बल्कि अलग-अलग स्थानों पर झाड़फूंक और देसी इलाज में घूमते रहे। काफी देर तक सैफरन क्षेत्र के आसपास भी भटके। अरुण की हालत ज्यादा बिगड़ गई तो वे लोग उसको अस्पताल लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत से उसकी मां प्रीति और छोटे भाई गुलशन रो-रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed