{"_id":"65086326ccaecf2f8d02d398","slug":"student-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-the-train-in-pilibhit-2023-09-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छात्र ने दी जान: शराब पीने पर पिता ने डांटा तो ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र ने दी जान: शराब पीने पर पिता ने डांटा तो ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
Mon, 18 Sep 2023 08:22 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 18 Sep 2023 08:22 PM IST
सार
पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र में एक छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। बताया जाता है कि छात्र रविवार शाम को शराब पीकर आया था। इस पर उसके पिता ने उसे डांट दिया था।
विज्ञापन
प्रियांशू का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत-शाहजहांपुर रेल मार्ग पर पतरसिया के निकट बीएससी (कृषि) के छात्र प्रियांशु गंगवार ने सोमवार को ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बरखेड़ा क्षेत्र के गांव पतरसिया के रहने वाले मोहन स्वरूप ने बताया कि उनका पूरा परिवार बरेली के संजयनगर में रहता है। वह संजयनगर में परचूनी की दुकान चलाते हैं।
विज्ञापन
जन्माष्टमी पर वह गांव आए थे और खेती-किसानी के काम की वजह से रुक गए थे। उनके साथ उनका बेटा प्रियांशु भी था। प्रियांशु बरेली के भुता क्षेत्र के एक कॉलेज में बीएससी ( कृषि ) की पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन
शराब पीकर आया था घर
रविवार देर शाम प्रियांशु शराब पीकर घर पहुंचा तो पिता प्रेमपाल ने उसे डांट दिया। उस वक्त तो प्रियांशु अपने कमरे में जाकर सो गया, लेकिन सोमवार सुबह उठकर रेलवे ट्रैक की ओर चला गया। उस समय प्रेमपाल अपने चचेरे भाई को बाइक चलाना सिखा रहे थे।प्रेमपाल को रेलवे ट्रैक के समीप देखकर प्रियांशु गन्ने के खेत में छिप गया। उनके वहां से जाने पर पीलीभीत से शाहजहांपुर जा रही ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। प्रियांशु तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। उसका बड़ा भाई प्रशांत कन्नौज में पुलिस विभाग में है। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया।