{"_id":"66ef7574f294c9e33e0e4979","slug":"student-becomes-unconscious-while-filling-admission-form-in-bareilly-college-commotion-bareilly-news-c-4-bly1015-486039-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बरेली कॉलेज में प्रवेश फाॅर्म भरते समय बेसुध हुई छात्रा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बरेली कॉलेज में प्रवेश फाॅर्म भरते समय बेसुध हुई छात्रा, हंगामा
विज्ञापन
- विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों के विरोध के बाद स्थगित करनी पड़ी प्रक्रिया, बदला गया प्रवेश कक्ष
बरेली। बरेली कॉलेज में चल रही स्नातक पाठ्यक्रमों के द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, पंचम सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया के दौरान शनिवार को एक छात्रा बेसुध हो गई। जानकारी पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकरियों ने हंगामा किया।
शनिवार को बीए की छात्रा मानसी यादव प्रवेश फाॅर्म जमा करने काॅलेज पहुंची थीं। क्रीड़ा विभाग में बनाए गए प्रवेश कक्ष के बाहरी परिसर में पानी और पंखे आदि की व्यवस्था न होने से फॉर्म जमा करने के दौरान वह बेसुध होकर गिर पड़ीं। अन्य विद्यार्थियों ने सहारा दिया और पानी पिलाया। प्रवेश समिति के सदस्य ने चिकित्सक को सूचना दी, पर वह 15 मिनट बाद पहुंचे। इसी बीच विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी पहुंचे और उन्होंने जमकर हंगामा किया। इस वजह से प्रवेश प्रक्रिया को बंद करना पड़ा।
विभाग संगठन मंत्री अवनी यादव के मुताबिक प्रवेश प्रक्रिया में सैकड़ों विद्यार्थियों के जुटने की जानकारी होने के बाद भी कॉलेज की ओर से पंखा, पानी आदि जरूरी व्यवस्थाएं नहीं की गई थीं। दो बार आपत्ति दर्ज कराने के बाद भी कॉलेज प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
सोमवार को नए परीक्षा भवन में होगा प्रवेश
हंगामे की सूचना पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य मौके पर पहुंचे। विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी व्यवस्थाएं तत्काल दुरुस्त किए जाने की मांग पर अड़े रहे। आखिर में शिक्षकों ने प्रवेश प्रक्रिया को स्थगित कर दिया। मंथन के बाद नए परीक्षा भवन में बीए तृतीय सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया कराने का निर्णय लिया गया। इसका पर्चा क्रीड़ा भवन पर चस्पा किया। प्रवेश संयोजक प्रो. गीता वर्मा के मुताबिक नए परीक्षा भवन में सोमवार से सुबह 10 से अपराह्न दो बजे तक प्रवेश प्रक्रिया चलेगी। हंगामा होने तक 40 विद्यार्थियों का प्रवेश लिया जा चुका था।
बिजली ट्रिपिंग से जूझते रहे प्रवेश समिति सदस्य
क्रीड़ा विभाग में फाॅर्म जमा करने के लिए लेकर एक ओर विद्यार्थी तो दूसरी ओर प्रवेश समिति के सदस्य गर्मी से बेहाल रहे। दोपहर में कई बार बिजली ट्रिपिंग भी हुई।
काउंटर संख्या 36, 37 से मिलेंगे प्रवेश फाॅर्म
अब प्रवेश फार्म समिति के पास से नहीं, बल्कि कॉलेज के काउंटर संख्या 36, 37 पर मिलेंगे। प्राचार्य प्रो. ओपी राय की ओर से जारी सूचना के अनुसार 23 सितंबर से काउंटर पर जमा शुल्क की रसीद के साथ विद्यार्थियाें को पहुंचना होगा। रसीद दिखाने पर काउंटर पर फाॅर्म दिए जाएंगे। प्रवेश समिति द्वारा किसी को फाॅर्म नहीं दिया जाएगा। अमर उजाला ब्यूरो