फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Student beaten up in dispute of sitting in class

Bareilly News: कक्षा में बैठने के विवाद में छात्र को पीटा

Fri, 11 Aug 2023 02:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 11 Aug 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Student beaten up in dispute of sitting in class
फरीदपुर। टोल प्लाजा के पास स्थित एक विद्यालय में कक्षा 11 के छात्र अनुज मिश्रा को स्कूल के बाहर घेरकर छात्रों के गुट ने पिटाई की। बचाने आए उसके चाचा को भी पीटा गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सभी नाबालिग हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला परा निवासी राजेश मिश्रा ने बताया कि उनका भतीजा अनुज ग्यारहवीं का छात्र है। शनिवार को उसका कक्षा में बैठने को लेकर कुछ छात्रों से विवाद हुआ था। आरोपी छात्रों ने छुट्टी के बाद अनुज को घेर लिया। वहां मौजूद लोगों ने बीचबचाव करा दिया। घर आकर भतीजे ने जानकारी दी। आरोपियों के परिजनों से शिकायत की गई।
विज्ञापन

शिकायत करने से बौखलाए छात्रों ने अपने एक बाहरी दोस्त के साथ मिलकर छुट्टी के बाद अनुज को घेर लिया। वह उसे पीटने लगे। जब वह बचाने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद उन्होंने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed