फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Student beaten like a cock for not completing homework

Bareilly News: होमवर्क पूरा न करने पर छात्र को मुर्गा बनाकर पीटा

Mon, 12 Aug 2024 04:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Student beaten like a cock for not completing homework
होमवर्क पूरा न करने पर कक्षा छह के छात्र को मुर्गा बनाकर बेरहमी से पीटा। घायल छात्र को थाने लेेकर पहुंचे पिता ने तहरीर दी है। पुलिस ने उपचार के लिए छात्र को सीएचसी नवाबगंज भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना हाफिजगंज के गांव चेना मुरारपुर निवासी सबरजीत ने दी तहरीर में बताया कि उसका पुत्र आदित्य कुमार गांव के ही स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। वह शनिवार को स्कूल में पढ़ने के लिए गया था, जहां शिक्षक ने होमवर्क की कॉपी को चेक करने के लिए कहा। छात्र के पास होमवर्क पूरा न होने पर शिक्षक ने छात्रा को स्कूल प्रांगण में मुर्गा बना दिया। आरोप है कि मुर्गा बनाने के बाद शिक्षक ने डंडे से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया, जिससे छात्रा के हाथ में चोट आई है। रात में छात्र के पिता जब घर आए तो छात्र ने आपबीती बताई। इसके बाद रविवार को छात्र के पिता ने थाना हाफिजगंज में शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले में जांच-पड़ताल कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed