फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Student and his friend arrested for shooting Lotus Institute chairman in Bareilly

Bareilly: कॉलेज के चेयरमैन को गोली मारने वाला छात्र और उसका दोस्त गिरफ्तार, फीस के रुपये से खरीदा था तमंचा

Fri, 28 Apr 2023 12:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 28 Apr 2023 12:42 PM IST
सार

लोटस इंस्टीट्यूट के चेयरमैन अभिषेक अग्रवाल को गोली मारने वाला बीफार्मा तृतीय वर्ष का छात्र श्रेष्ठ सैनी  पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। ब्रह्मपुरा थाना प्रेमनगर निवासी उसके दोस्त सक्षम को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Student and his friend arrested for shooting Lotus Institute chairman in Bareilly
आरोपी छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फरीदपुर में लोटस इंस्टीट्यूट के चेयरमैन अभिषेक अग्रवाल को गोली मारने वाले बीफार्मा तृतीय वर्ष के छात्र श्रेष्ठ सैनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमनगर के ब्रह्मपुरा निवासी उसके दोस्त सक्षम को भी पुलिस ने पकड़ा है। अभी तमंचा बरामद नहीं हो सका है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


आरोपी छात्र श्रेष्ठ ने बताया कि दादा ने मां को 50 हजार रुपये दिए थे। इसमें से मां ने उसे 20 हजार रुपये फीस के लिए दे दिए। उसने इनमें से साढ़े बारह हजार रुपये सक्षम को देकर उससे तमंचा व कारतूस खरीदे थे। श्रेष्ठ सैनी ने बताया कि वह केवल चेयरमैन को धमकाने गया था, वहां छीनाझपटी में गोली चल गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



संबंधित खबर- Bareilly: लोट्स इंस्टीट्यूट के चेयरमैन को बीफार्मा छात्र ने मारी गोली, ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने बचाई जान

ऑफिस में घुसकर मारी थी गोली 

लोट्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के चेयरमैन अभिषेक अग्रवाल को बुधवार दोपहर उनके कॉलेज परिसर स्थित ऑफिस में गोली मार दी गई थी। गोली उनके दाहिने गाल को रगड़ते हुए निकल गई। उन्हें भोजीपुरा स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका ऑपरेशन किया। उनकी हालत खतरे से बाहर है। 

सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपी की पहचान बीफार्मा के छात्र श्रेष्ठ सैनी के रूप में हुई। उसे मोबाइल लाने पर कॉलेज के कर्मचारी से अभद्रता के आरोप में निलंबित किया गया था। वारदात को अंजाम देने के बाद वो फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही थी। गुरुवार रात पुलिस ने आरोपी छात्र और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed