फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   student action

लड़की को लेकर छात्रों में मारपीट, हंगामा

Fri, 10 Jul 2015 01:21 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 10 Jul 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
बरेली। थाना कैंट इलाके में तक्षशिला स्कूल के पास लड़की से छेड़छाड़ को लेकर छात्रों में बीच सड़क पर मारपीट होने से हंगामा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीलीभीत में तैनात दरोगा के बेटे समेत चार लोगों को पकड़ लिया। चारों का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया गया। बाद में समाजवादी छात्र सभा का जिलाध्यक्ष हृदयेश यादव अपनी टीम के साथ थाने पहुंच गया। उसने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन इंस्पेक्टर ने समझाकर शांत कर दिया।
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय के मेंस हॉस्टल में रहने वाले छात्र मथुरा निवासी अंकित सिंह की प्रेमिका कैंट इलाके में कोचिंग पढ़ने जाती है। दोनों फेसबुक के जरिए एक-दूसरे के करीब आए थे। आरोप है कि दो दिन पहले बाइक सवार दो लड़कों ने कोचिंग जाते समय उसकी साइकिल का हैंडल पकड़ लिया। कहने लगे, हमसे भी बात कर लिया करो। लड़की ने उनकी इस हरकत के बारे में अंकित को बताया तो वह भड़क गया। वह हेड कांस्टेबल चंद्रभान सिंह के बेटे अमृतराज सिंह को लेकर कैंट पहुंच गया। तक्षशिला स्कूल के पास उन्हें रिसाला चौकी निवासी और पीलीभीत में तैनात दरोगा सूबेदार सिंह का बेटा पुष्पेंद्र सिंह और सदरबाजार निवासी आकाश खड़े मिल गए। अंकित और अमृतराज से दोनों की कहासुनी होने के बाद मारपीट हो गई। बीच सड़क पर छात्रों में मारपीट से हंगामा हो गया। घटना की सूचना पर इंस्पेक्टर आरके धारीवाल मौके पर पहुंचकर चारों को पकड़ लाए। चारों बिना कार्रवाई के ही छोड़ने की गुहार करने लगे। छात्रों का कहना था कि जेल जाने से उनका भविष्य खराब हो जाएगा, लेकिन पुलिस ने उनका शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed