फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Struggle is a path to successHalt, don't panic, move forward

Bareilly News: सफलता के रास्ते में संघर्ष एक पड़ाव, घबराएं नहीं, आगे बढ़ें

Tue, 26 Sep 2023 02:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 26 Sep 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Struggle is a path to successHalt, don't panic, move forward
बरेली। डीडीपुरम स्थित इनफिनिटी पर्सनैलिटी डेवलपमेंट कार्यालय में अमर उजाला और इनफिनिटी के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को नई दिशा ''संकल्प से सफलता की ओर'' कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें लोटस इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों को सफलता हासिल करने के टिप्स दिए गए।
विज्ञापन

पर्सनैलिटी डेवलपमेंट जैसे महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक कार्यक्रम का उद्घाटन इनफिनिटी पर्सनैलिटी डेवलपमेंट की ग्लोबल सीईओ भावना जुनेजा ने किया। भावना जुनेजा ने छात्र-छात्राओं को व्यक्तित्व ग्रूमिंग, आत्म-संवाद, स्व-प्रेरणा, और कॅरिअर निर्माण जैसे विषयों पर अहम जानकारी दी। सुधीर लंबू ने भी कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर व्याख्यान दिया।
विज्ञापन

व्याख्यान के बाद विद्यार्थियों ने शिक्षा और व्यक्तित्व विकास से जुड़े कई सवाल पूछे। विशेषज्ञों ने उनकी जिज्ञासा शांत की। विद्यार्थियों ने कॅरिअर को बेहतर बनाने के लिए दिए गए टिप्स को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। विशेषज्ञों ने कहा कि सफलता का मार्ग संघर्षपूर्ण हो सकता है। इससे बिना घबराए आगे बढ़ें। संघर्षों को पार कर ही सफलता मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम छात्रों को नई दिशा की ओर अग्रसर करने में सहयोगी साबित होगा। व्यक्तिगत विकास को बढ़ावा देने में सहायक होगा। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों से नई ऊंचाइयों की ओर यात्रा जारी रखने का सुझाव दिया। नई दिशा कार्यशाला मंगलवार और बुधवार को भी सुबह 11 से शाम चार बजे तक डीडी पुरम स्थित इनफिनिटी कार्यालय में होगी।

वर्जन
बच्चे हमारा भविष्य हैं। कार्यशाला में उन्हें व्यक्तित्व विकास के साथ ही सफल जीवन जीने की कला सिखाई गई। - भावना जुनेजा, ग्लोबल सीईओ, इनफिनिटी पर्सनैलिटी डेवलपमेंट

-
पढ़ाई पूरी करने के बाद अक्सर संघर्ष से जूझते हुए युवा लक्ष्य से भटक सकते हैं। कदम सही दिशा में आगे बढ़ते रहें, यही सीख इस कार्यशाला में दी गई। - सुधीर लंबू, विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed