फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Struggle for treatment in the district hospital

Bareilly News: जिला अस्पताल में इलाज के लिए धक्का-मुक्की

Sat, 25 Oct 2025 03:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 03:13 AM IST
विज्ञापन
Struggle for treatment in the district hospital
बरेली। त्योहारों के बाद सरकारी अस्पतालाें की ओपीडी में शुक्रवार को खासी भीड़ रही। जिला अस्पताल में करीब दो हजार मरीज इलाज कराने पहुंचे। वरिष्ठ नागरिक काउंटर बंद होने से बुजुर्गों को पर्चा बनवाने में परेशानी हुई। कतार में लगे मरीजों और तीमरदारों के बीच नोकझोंक की स्थिति रही। ओपीडी की कतार परिसर के बाहर तक पहुंच गई। यही स्थिति दवा काउंटर और पैथोलॉजी में भी दिखी।
विज्ञापन

पर्चा काउंटर स्टाफ के मुताबिक दोपहर दो बजे तक 1597 नए पर्चे बने। करीब चार सौ मरीज पुराने पर्चे लेकर परामर्श के लिए पहुंचे थे। शुक्रवार को तीन सौ मरीजों की पैथोलॉजी जांच हुई। 80 लोगों का एक्सरे, अल्ट्रासाउंड हुआ। इससे आपाधापी की स्थिति रही।
विज्ञापन

वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. आरके गुप्ता के मुताबिक ओपीडी में आए मरीजों में ज्यादातर वायरल बीमारियों से पीड़ित रहे। मौसम में बदलाव से रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है। इससे बच्चों और बुजुर्गों की तबीयत खराब हो रही है। जो गंभीर थे, उन्हें वार्ड में भर्ती कराया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed