फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Strong sunlight troubled, less chance of rain for next two days

Bareilly News: तेज धूप ने किया परेशान, अगले दो दिन बारिश की संभावना कम

Thu, 20 Jul 2023 02:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 20 Jul 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Strong sunlight troubled, less chance of rain for next two days
बरेली। कई दिन बारिश, बूंदाबांदी के बीच खुशनुमा रहा मौसम बुधवार को बदल गया। दिन में कुछ समय की बात छोड़ दें तो ज्यादातर आसमान साफ रहा। इस दौरान तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। हालांकि, सूरज ढलने के बाद कुछ राहत मिली। अगले दो दिन मौसम इसी तरह का रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया। पिछले कई दिन बूंदाबांदी और रुक-रुक कर बारिश के दौरान कीचड़ और जलभराव ने जरूर परेशान जरूर किया था, लेकिन गर्मी-उमस से राहत मिल गई थी। बुधवार को भी सुबह कुछ समय के लिए बादल छाए, लेकिन दोपहर होने से पहले आसमान साफ हो गया। दिन चढ़ने के साथ उमस भी बढ़ती गई। लोग फिर से मुंह-सिर ढककर घरों से निकलने के लिए मजबूर हुए। शाम को हल्के बादल छाए तो गर्मी से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी मौसम में विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है। शनिवार को बादल छाने और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed