फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Strict action on encroachment... counter and goods seized, fine also imposed

Bareilly News: अतिक्रमण पर चला नगर निगम का डंडा... काउंटर और सामान जब्त, जुर्माना भी लगाया

Sat, 25 May 2024 05:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 25 May 2024 05:15 AM IST
सार

संयुक्त नगर आयुक्त मयंक यादव के नेतृत्व में प्रभारी ललतेश के साथ अतिक्रमण हटाओ दस्ता निकला। मिनी बाइपास से लेकर चौपुला पुल, डेलापीर, ईंट पजाया चौराहा, कोहाड़ापीर से सिविल लाइंस तक अतिक्रमण हटवाया गया।

विज्ञापन
Strict action on encroachment... counter and goods seized, fine also imposed
नगर निगम की टीम ने सख्ती के साथ की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में नगर निगम की टीम ने अब अतिक्रमण पर सख्त रुख अख्तियार किया है। शुक्रवार को अभियान के दौरान कई दुकानदारों के काउंटर व सामान को जब्त किया गया। कई व्यापारियों पर जुर्माना भी लगाया जा रहा है। अभियान के दौरान कई जगह विवाद की स्थिति भी बनी।
विज्ञापन


संयुक्त नगर आयुक्त मयंक यादव के नेतृत्व में प्रभारी ललतेश के साथ अतिक्रमण हटाओ दस्ता निकला। मिनी बाइपास से लेकर चौपुला पुल, डेलापीर, ईंट पजाया चौराहा, कोहाड़ापीर से सिविल लाइंस तक अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान जिन इलाकों में पहले ही अभियान चलाया जा चुका है, वहां दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर दुकानदारों के काउंटर, कपड़े, ठेले और अन्य सामान को जब्त कर लिया गया। किला से चौपुला के बीच में टीम को कई बार विरोध का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


फोर्स की गैरमौजूदगी में निगम की टीम अतिक्रमण हटा रही है, लेकिन संबंधित क्षेत्र पुलिस को हैंडओवर नहीं कर पा रही है। इस वजह से वहां दोबारा अतिक्रमण हो जा रहा है। डेलापीर चौराहे पर सड़क किनारे मछली बेच रहे एक व्यापारी की मछलियों को दस्ते ने जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, ईंट पजाया चौराहे पर टायरों की दुकान से बाहर रखे कई टायरों को जब्त किया गया है। निरीक्षक विवेक के मुताबिक अतिक्रमणकारियों के खिलाफ जुर्माने की भी कार्रवाई की जा रही है। मछली बेचने वाले पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।


अतिक्रमण अभियान सख्ती से चलाया जाएगा। इसमें हीलाहवाली नहीं होगी। शहर को अतिक्रमण मुक्त कराकर यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करना हमारा प्रथम लक्ष्य है। - मयंक यादव, संयुक्त नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed