{"_id":"65d279be4f0737a76b02f624","slug":"street-lights-will-be-installed-on-atal-setu-at-a-cost-of-rs-50-lakh-darkness-will-be-gone-by-july-bareilly-news-c-4-bly1036-347244-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अटल सेतु पर 50 लाख रुपये से लगेगी स्ट्रीट लाइटें, जुलाई तक दूर होगा अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अटल सेतु पर 50 लाख रुपये से लगेगी स्ट्रीट लाइटें, जुलाई तक दूर होगा अंधेरा
विज्ञापन
बरेली। लंबे इंतजार के बाद लाल फाटक पुल रोशन हो गया। अब अटल सेतु पर स्ट्रीट लाइटें लगेंगी। सेतु निगम ने 50 लाख रुपये की लागत का टेंडर निकाला है जो 26 फरवरी को खुलेगा। अटल सेतु को चौपुला पुल से जोड़ने का काम चल रहा है। दोनों पुल 31 जुलाई तक आपस में जुड़ जाएंगे। इससे 20 हजार से अधिक वाहनों को जाम से मुक्ति मिलेगी। शहर में यातायात की रफ्तार बढ़ेगी।
सेतु निगम की अभियंत्रण शाखा के अभियंता देवम वर्मा ने बताया कि दोनों पुल जोड़ने का काम अधूरा होने की वजह से ही स्ट्रीट लाइटों का काम अटका हुआ था। पुलों को जोड़ने का काम शुरू हुआ तो स्ट्रीट लाइटों के लिए भी टेंडर निकाल दिए गए हैं। मार्च में काम शुरू होने के आसार हैं।
अटल सेतु का निर्माण अगस्त 2021 में हुआ था। इसको पुराने चौपुला पुल से जोड़ने का प्रस्ताव था, लेकिन एक भवन बीच में पड़ने की वजह से काम अटक गया था। बाधा दूर नहीं हुई तो पुल की डिजाइन में बदलाव करके जनवरी 2024 में दोबारा काम शुरू किया गया। अब यह काम जुलाई के अंत तक पूरा कराने की कवायद है।