फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Stray dogs bite and injure 22 thousand people in Bareilly in a year

लावारिस कुत्ते हो रहे खूंखार: बरेली में एक साल में 22 हजार लोगों को काटा, हमलों में 11 की गई जान

Mon, 13 Mar 2023 07:37 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 13 Mar 2023 07:37 AM IST
सार

शहर के राजेंद्र नगर, आवास विकास कॉलोनी, गुप्ता चौराहा, डीडीपुरम, ग्रीन पार्क कॉलोनी, कालीबाड़ी, पवन बिहार समेत अन्य पॉश इलाकों में कुत्तों का आतंक है। रात के समय ये कुत्ते वाहन सवारों को दौड़ा लेते हैं।

विज्ञापन
Stray dogs bite and injure 22 thousand people in Bareilly in a year
लावारिस कुत्ते

विस्तार

बरेली में लावारिस कुत्ते खूंखार हो रहे हैं। एक साल में 21 हजार 863 लोगों को काटकर घायल किया। इसमें 11 लोगों की मौत भी हो चुकी है। शहर की पॉश कॉलोनियों और मोहल्लों में भी हर माह पांच सौ से अधिक लोगों को कुत्ते काट रहे हैं। देहात क्षेत्र में पशुओं पर कुत्तों के हमले बढ़ रहे हैं। नगर निगम की ओर से चलाया जाने वाला अभियान महज खानापूरी तक सिमट कर रह जाता है।

विज्ञापन


सीबीगंज में एक मार्च को कुत्तों के झुंड ने एक बच्ची पर हमला कर दिया था। घायल बच्ची की मौत हो गई थी। छह माह में सिर्फ सीबीगंज में ही छह बच्चों पर कुत्तों ने जानलेवा हमला किया। इसमें दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


शहर के राजेंद्र नगर, आवास विकास कॉलोनी, गुप्ता चौराहा, डीडीपुरम, ग्रीन पार्क कॉलोनी, कालीबाड़ी, पवन बिहार समेत अन्य पॉश इलाकों में कुत्तों का आतंक है। रात के समय ये कुत्ते वाहन सवारों को दौड़ा लेते हैं। कई बार दोपहिया सवार गिरकर भी चोटिल हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में 15 हजार कुत्ते, 1750 पकड़े गए

नगर निगम के आंकड़ों के मुताबिक शहर में 15 हजार से अधिक लावारिस कुत्ते हैं। 2022 में अलग-अलग महीनों में अभियान चलाकर 1750 कुत्तों को पकड़ा गया। इन सभी का बधियाकरण करवा दिया गया। सीवीओ आदित्य तिवारी ने बताया कि इस साल भी करीब चार सौ से अधिक कुत्तों को पकड़ा जा चुका है। जो भी कुत्ते पकड़े जाते हैं, उन सभी का बधियाकरण करवा दिया जाता है।

वैक्सीन लगवाने पहुंच रहे 70 लोग

लावारिस कुत्तों के काटने से रोज औसतन 70 लोग एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। एक महीने में यह आंकड़ा करीब दो हजार से भी अधिक पहुंच जाता है। बिल्ली और बंदर के काटने के आंकड़े अलग हैं।

इसी महीने से तेज करेंगे अभियान

सीवीओ ने बताया कि कुत्तों के पकड़ने का ठेका दिया जा चुका है। शहर के किसी भी मोहल्ले या कॉलोनी से शिकायत आती है तो वहां टीम भेजकर कार्रवाई कराई जाती है। इसी महीने से सभी मुख्य सड़कों पर और कॉलोनियों में अभियान चलाकर इन्हें पकड़ा जाएगा।

रात में बढ़ जाता है आतंक

आवास विकास कॉलोनी की कमला देवी ने कहा कि कुत्तों का आतंक रात के समय बहुत बढ़ जाता है। बच्चों को तो छोड़िए, बड़ों को भी ये दौड़ा लेते हैं। इन्हें पकड़ा जाना चाहिए। गुप्ता चौराहा के अमित शर्मा ने कहा कि लावारिस कुत्तों को तो पकड़ा ही जाना चाहिए। पालतू कुत्तों की भी निगरानी हो और नियमों का सख्ती से पालन कराना चाहिए।

गलियों में बैठा रहता है झुंड

राजेंद्र नगर निवासी रेखा नागरानी ने कहा कि पार्कों और गलियों में कुत्तों के झुंड बैठे रहते हैं। ये देखते ही लोगों को दौड़ा लेते हैं। बच्चों पर कई बार हमले कर चुके हैं। चंद्रलोक कॉलोनी के गौरव कुमार ने कहा कि कुत्तों के हमले से बचने के लिए कई बार दोपहिया सवार गिरकर चोटिल हो जाते हैं। इनको पकड़ने के लिए अभियान चलना चाहिए।

2022 में कुत्तों के काटने के मामले

माह                 मामले
जनवरी             1893
फरवरी             1565
मार्च                 1356
अप्रैल               1155
मई                  1698
जून                 1885
जुलाई               2100
अगस्त              2269
सितंबर             2088
अक्तूबर           2062
नवंबर             1993
दिसंबर           1799
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed