फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   STPs will be installed in Faridpur and Amla to clean the dirty water of drains.

Bareilly News: नालों के गंदे पानी को साफ करने के लिए फरीदपुर और आंवला में लगेंगे एसटीपी

Tue, 04 Feb 2025 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
STPs will be installed in Faridpur and Amla to clean the dirty water of drains.
बरेली। नालों के गंदे पानी को साफ करने के लिए बड़े शहरों की तर्ज पर फरीदपुर और आंवला नगर पालिका परिषद क्षेत्र में भी संयंत्र लगेंगे। सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) लगाने के लिए भूमि का चयन हो गया है। वित्तीय स्वीकृति मिलते ही टेंडर जारी कर काम शुरू कराने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

फरीदपुर में 34.83 करोड़ रुपये से 10 एमएलडी और आंवला में 19.50 करोड़ रुपये की लागत से छह एमएलडी का प्लांट लगाया जाएगा। राज्य स्तरीय तकनीकी समिति ने दोनों परियोजनाओं को हरी झंडी दे दी है। अब वित्तीय स्वीकृति के लिए व्यय वित्त समिति के पास पत्रावली जाएगी। इसके बाद बजट जारी होगा।
विज्ञापन

शासन ने 50 हजार से अधिक आबादी के स्थानीय निकायों में नालों का पानी एसटीपी तक पहुंचाने के आदेश दिए गए हैं। इसके बाद जल निगम ने फरीदपुर और आंवला में नालों का सर्वे किया गया। एसटीपी के लिए स्थान की तलाश की गई। स्थल चयन करने के बाद प्रक्रिया पूरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल निगम के अधीक्षण अभियंता केके कटियार ने शासन के समक्ष प्रजेंटेशन दिया। इसके बाद संयंत्र लगाने पर सहमति बनी। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि एसटीपी से निकला पानी सिंचाई में उपयोग किया जा सकेगा।
नालों का पानी प्रदूषण नहीं फैलाएगा, न ही गंदगी नजर आएगी। जैसे ही वित्तीय स्वीकृति मिलेगी, टेंडर निकाल काम शुरू कराएंगे। ट्रीटमेंट प्लांट दो साल में बनकर तैयार हो जाएंगे। करीब एक लाख आबादी को लाभ मिलेगा।

----
बहेड़ी में जगह की तलाश
पहले चरण में जिले के तीन निकायों में एसटीपी लगाए जाने हैं। इनमें से बहेड़ी में अब तक जगह चिह्नित नहीं हो पाई है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही यहां भी जगह चिह्नित कर प्रक्रिश शुरू कर दी जाएगी।
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed