Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Story of murder entangled in family relations

Bareilly News: पारिवारिक रिश्तों में उलझी हत्या की कहानी

Sun, 21 Dec 2025 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Story of murder entangled in family relations
बरेली। सिरौली के तोताराम हत्याकांड में आरोपी फूलचंद की गिरफ्तारी के बाद एक ही परिवार में रिश्तों की उलझन भरी कहानी सामने आई। यहां पिता की जगह ले चुके फूलचंद को तोताराम की हत्या के बाद संपत्ति पर एकाधिकार का लालच था। आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की, लेकिन वजह को लेकर कन्नी काट गया।
विज्ञापन

एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने शनिवार रात आरोपी फूलचंद की गिरफ्तारी की बात स्वीकार की। सीओ आंवला नितिन कुमार ने भी स्थलीय जांच की रिपोर्ट उन्हें सौंपी। पता लगा कि तोताराम के पिता जगन की मौत 15 साल पहले हो गई थी। तब परिवार में तोताराम, उसका बड़ा भाई सुबोध और मां ओमवती रह गए। ग्रामीणों ने बताया कि बीमारी के दिनों में ही जगन ने अपने मौसेरे भाई फूलचंद को बदायूं से बुला लिया था। उन्होंने दोनों बेटों व पत्नी की देखरेख की जिम्मेदारी उसे दे दी थी। उनकी मौत के बाद फूलचंद ओमवती को पत्नी की तरह रखने लगा।
विज्ञापन

एक साल पहले तोताराम के भाई सुबोध की मौत एक्सीडेंट में हो गई। तब सुबोध की पत्नी जावित्री को तोताराम अपनी पत्नी की तरह रखने लगा। तोताराम के नाम करीब 24 बीघा जमीन थी, जिसकी कीमत करीब एक करोड़ आंकी जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फूलचंद को लगता था कि तोताराम की मौत के बाद वह जावित्री को गुमराह कर यह जमीन हड़प लेगा या फिर जावित्री को भी रास्ते से हटा देगा। हालांकि, नशे में हत्या कर वह भाग निकला और अपने ही रचे खेल में फंस गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आरोपी फूलचंद एक तीर से कई शिकार करने के चक्कर में था, लेकिन वह अपने रचे जाल में खुद फंस गया। उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसे रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। - अंशिका वर्मा, एसपी दक्षिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed