फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Stopped from offering Namaz on the road, clash with police

Bareilly News: सड़क पर नमाज अदा करने से रोका, पुलिस से नोकझोंक

Fri, 12 Apr 2024 02:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 12 Apr 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Stopped from offering Namaz on the road, clash with police
आंवला। वजीरगंज रोड स्थित ईदगाह के बाहर सड़क पर नमाज अदा करने वालों को पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान नमाजियों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।बाद में इन लोगों ने स्टेशन रोड स्थित ताज मस्जिद में जाकर नमाज अदा की।
विज्ञापन

आम लोगों को होने वाली परेशानी को देखते हुए सड़क पर नमाज अदा करने पर पाबंदी है। बृहस्पतिवार को सुबह के समय बड़ी संख्या में लोग ईदगाह में नमाज अदा करने के लिए पहुंचे थे। भीड़ अधिक होने की वजह से इनमें से कई लोग अंदर जा ही नहीं पाए। इनमें से कुछ लोगों ने बाहर सड़क पर ही नमाज पढ़ने की कोशिश की, यह देख वहां तैनात पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
विज्ञापन

कुछ लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध किया। हल्की नोकझोंक भी हुई। हालांकि, समझाने पर वह मान गए। ईदगाह के बाहर खड़े नमाजियों से मौलाना दिलशाद ने स्टेशन रोड स्थित ताज मस्जिद में जाकर नमाज अदा करने को कहा। अपील पर वह लोग वहां चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमन के लिए उठे हजारों हाथ, गले मिलकर दी
ईद-उल-फितर का पर्व क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह के बाहर नगर पालिका के साथ ही प्रमुख राजनीतिक दलों की ओर से भी कैंप लगाए गए थे। सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम नहने राम, इंस्पेक्टर वीरेश कुमार, चौकी प्रभारी मोहित चौधरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed