{"_id":"5c9df1babdec2213fa1fb1ba","slug":"stone-throwing-on-kisan-express-in-bareilly-pilot-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: किसान एक्सप्रेस पथराव, कांच लगने से सहायक लोको पायलट जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: किसान एक्सप्रेस पथराव, कांच लगने से सहायक लोको पायलट जख्मी
Fri, 29 Mar 2019 03:51 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 29 Mar 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनबाद से फिरोजपुर के बीच चलने वाली अप किसान एक्सप्रेस पर गुरुवार शाम अराजक तत्वों ने पथराव कर दिया। इससे ट्रेन के इंजन का लुक आउट ग्लास टूट गया। मुंह पर कांच लगने से सहायक लोको पायलट भी मामूली जख्मी हो गया। रोजा जंक्शन पर कोई इंजन उपलब्ध न होने की वजह से ट्रेन को इसी इंजन के साथ मुरादाबाद रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
अप किसान एक्सप्रेस गुरुवार शाम करीब 6.48 बजे हरदोई से शाहजहांपुर के लिए रवाना हुई थी। इस पर लोको पायलट राजेश्वर प्रसाद और सहायक लोको पायलट राहुल भट्ट तैनात थे। ट्रेन, करना और मसीत स्टेशन के बीच पहुंची थी। इसी दौरान अराजक तत्वों ने ट्रेन पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। ट्रेन पूरी रफ्तार में थी। गनीमत रही कि ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। कोई रेल यात्री जख्मी नहीं हुआ। पत्थर लगने से इंजन का लुक आउट ग्लास टूट गया। दो कोच के ग्लास को भी नुकसान पहुंचा है। इंजन के लुक आउट ग्लास
विज्ञापन
का कांच लगने से सहायक लोको पायलट राहुल भट्ट मामूली जख्मी हो गए। पायलट ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। ट्रेन करीब 1.20 घंटा देरी से रात करीब आठ बजे शाहजहांपुर स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
रोजा में दूसरा इंजन न होने की वजह से ट्रेन को इसी इंजन के साथ आगे रवाना किया गया है। इससे पहले 15 अगस्त 2017 को इसी तरह बरेली-बनारस एक्सप्रेस पर पथराव हुआ था। इंजन का लुक आउट ग्लास टूटने से लोको पायलट जीके मिश्रा को एक आंख खोनी पड़ गई थी।