फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   stone pelting on Kanwariyas in Cantt area Bareilly Police detained five accused after protests

Bareilly: कैंट क्षेत्र में कांवड़ियों पर पथराव, विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने पांच आरोपी हिरासत में लिए

Fri, 29 Jul 2022 10:10 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 29 Jul 2022 10:10 PM IST
सार

लखौरा गांव के प्रधान राजेंद्र के नेतृत्व में करीब सवा सौ कांवड़ियों का जत्था कछला रवाना हुआ था। यह जत्था पड़ोस के गांव परगवां से गुजरा तो ग्राम प्रधान शकीना के घर के सामने कुछ लोगों ने कांवड़ियों से डीजे की आवाज कम करने को कहा, जिसपर विवाद हो गया।

विज्ञापन
stone pelting on Kanwariyas in Cantt area Bareilly Police detained five accused after protests
विरोध प्रदर्शन करते कांवड़िए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव परगवां में कांवड़ियों के डीजे की आवाज कम कराने की कोशिश पर शुरू हुआ विवाद तूल पकड़ गया। नोकझोंक के बीच जबरन कांवड़ियों का जनरेटर बंद कर उन पर पानी फेंकने और पथराव करने पर माहौल गरमा गया। कुछ कांवड़ियों से मारपीट भी की गई।

विज्ञापन


इससे गुस्साए कांवड़ियों ने हंगामा करते हुए आगे बढ़ने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने ग्राम प्रधान शकीना समेत पांच लोगों को हिरासत में लेकर उन्हें आगे बढ़ाया।
विज्ञापन


लखौरा गांव के प्रधान राजेंद्र के नेतृत्व में करीब सवा सौ कांवड़ियों का जत्था शुक्रवार को गंगाजल लेने कछला रवाना हुआ था। यह जत्था पड़ोस के गांव परगवां से गुजरा तो ग्राम प्रधान शकीना के घर के सामने कुछ लोगों ने कांवड़ियों से डीजे की आवाज कम करने को कहा। इस पर कहासुनी के बीच परगवां के लोगों ने जबरन डीजे का जेनरेटर बंद कर दिया। इस पर विवाद शुरू हो गया। इसी बीच ग्राम प्रधान के घर की छत से कुछ लोगों ने कांवड़ियों पर पानी फेंक दिया और पथराव भी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ कांवड़ियों ने इस पर विरोध जताया तो उनके साथ मारपीट कर दी गई। इससे गुस्साए कांवड़ियों ने हंगामा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक आगे बढ़ने से इन्कार कर दिया। कुछ ही देर में एसपी सिटी रवींद्र कुमार और कई थानों की पुलिस परगवां पहुंच गई।

पुलिस के समझाने के बावजूद कांवड़िये आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक आगे न बढ़ने पर अड़े रहे। इसके बाद पुलिस ने ग्राम प्रधान शकीना और उनके ससुर इश्तियाक समेत पांच लोगों को हिरासत में लेकर थाना कैंट भेज दिया। इसके बाद पुलिस सुरक्षा में कांवड़ियों को आगे रवाना किया गया।

लोगों को समझाकर मामला शांत कर दिया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। कांवड़ियों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
- सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed