{"_id":"63433226f6c35f108e1cf66a","slug":"stone-pelting-on-julus-bareilly-news-bly500298049","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: डीजे सिस्टम में उलझकर केबल टूटने पर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुआ पथराव, एक युवक का सिर फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: डीजे सिस्टम में उलझकर केबल टूटने पर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुआ पथराव, एक युवक का सिर फटा
Mon, 10 Oct 2022 02:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 02:12 AM IST
सार
कैंट के गांव लखौरा निवासी मोहम्मद अफसार ने बताया कि शनिवार रात लगभग साढ़े आठ बजे वह गांव में निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी के लिए लाल फाटक से डीजे को लोडर पर लादकर ला रहे थे। गांव के अफसार, शाहरूख और शोएब भी उनके साथ थे। इसी दौरान गांव के मोरपाल का बिजली का केबल डीजे में उलझ कर टूट गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बरेली में डीजे सिस्टम में उलझकर बिजली का केबल टूटने से दो पक्षों के बीच पथराव हो गया। इसमें एक युवक का सिर फट गया। कैंट पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। डीजे जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल होने के लिए लाल फाटक से गांव लखौरा आ रहा था।
विज्ञापन
कैंट के गांव लखौरा निवासी मोहम्मद अफसार ने बताया कि शनिवार रात लगभग साढ़े आठ बजे वह गांव में निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी के लिए लाल फाटक से डीजे को लोडर पर लादकर ला रहे थे। गांव के अफसार, शाहरूख और शोएब भी उनके साथ थे। इसी दौरान गांव के मोरपाल का बिजली का केबल डीजे में उलझ कर टूट गया। मोरपाल ने इसकी शिकायत ग्राम प्रधान से शिकायत की। प्रधान के कहने पर अफसार, शानू और कौसर केबल जोड़ने चले गए।
विज्ञापन
आरोप है कि जब वे केबल जोड़ रहे थे तभी वीरपाल, मोरपाल, कृष्ण पाल और राहुल गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर ये लोग हाथापाई करने लगे और फिर पथराव कर दिया। सिर में पत्थर लगने से अफसार घायल हो गए। पुलिस ने उनका मेडिकल कराया है। उनके सिर में चार टांके आए है। कैंट पुलिस ने इस मामले में वीरपाल, मोरपाल, कृष्णपाल और राहुल के खिलाफ पथराव, हत्या के प्रयास, मारपीट और गालीगलौज की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर कैंट बलवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
दो संप्रदायों का मामला होने से गांव में तनाव
लखौरा गांव में इस घटना के बाद से संप्रदायिक तनाव बना हुआ है। एहतियातन गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। इंस्पेक्टर बलबीर ने कहा कि किसी भी हाल में माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। अराजक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।