फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Stolen child found in a plot 250 meters away from home

Bareilly News: घर से 250 मीटर दूर प्लॉट में मिला चोरी हुआ मासूम

Tue, 16 Dec 2025 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 16 Dec 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Stolen child found in a plot 250 meters away from home
फरीदपुर। ग्राम पंचायत बकैनिया के मोहल्ला नई बस्ती रेशम बाग में घर के अंदर माता-पिता के बीच सोते समय चोरी हुआ 10 माह का मासूम रविवार रात करीब दो बजे घर से 250 मीटर दूर एक खाली प्लॉट में मिला। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पहुंचे मोहल्ले के ही दंपती ने उसे सबसे पहले देखा। आरोपी की तलाश में पुलिस सीसी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगालने के साथ ही संदिग्धों से पूछताछ भी कर रही है।
विज्ञापन

नई बस्ती रेशम बाग निवासी रूपराम बताया कि शनिवार रात तीन बच्चे अलग व 10 माह का सबसे छोटा बेटा कुश उनके व पत्नी के बीच सो रहा था। तड़के चार बजे आंख खुलने पर उन्होंने देखा कि कुश बिस्तर पर नहीं है। तलाश करने पर उसका पता नहीं चला। मकान के एक दरवाजे पर लगी ईंटें हटी मिलीं।
विज्ञापन

परिजनों के साथ ही पुलिस व मोहल्ले के लोग रविवार को दिनभर तलाश करते रहे मगर, कुश का पता नहीं चला। रूपराम ने बताया कि रात करीब दो बजे पड़ोसी दंपती ने एक बच्चे के रोने की आवाज सुनी। आवाज एक प्लॉट से आ रही थी। इसके चारों ओर चहारदीवारी की गई है। पड़ोसी जब अंदर पहुंचे तो उन्होंने कुश को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर वह भी पहुंच गए। कुश के मिलने के बाद परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सोमवार को भी दिनभर कुश को देखने के लिए रूपराम के घर आते रहे।
फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि बच्चे की तलाश में टीमें लगाई गई थीं। परिजनों ने गांव के ही एक संदिग्ध पर शक जताया था, ऐसे में उसकी भी तलाश की गई। पुलिस की घेराबंदी से डरा आरोपी रात के अंधेरे में बच्चे को खाली प्लॉट में छोड़कर चला गया। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed